होम / प्रिंट / अखबारों ने फ्रंट पेज पर आज इन खबरों को दी प्राथमिकता

अखबारों ने फ्रंट पेज पर आज इन खबरों को दी प्राथमिकता

विज्ञापनों की अधिकता के कारण दैनिक जागरण में दो फ्रंट पेज बनाये गए हैं, वहीं नवभारत टाइम्स में काफी दिनों के बाद आज फ्रंट पेज पर कोई विज्ञापन नहीं है

नीरज नैयर 6 years ago

अखबार के फ्रंट पेज की जिम्मेदारी संभालने वाले को हर रोज यह चिंता सताती है कि लीड क्या होगी? कभी-कभी तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि दिमाग भी काम नहीं करता, लेकिन इन दिनों ऐसा नहीं है। रोजाना कोई न कोई बड़ी खबर सामने आ ही रही है। दिल्ली से प्रकाशित होने वाले प्रमुख अखबारों में आज पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम और चंद्रयान की खबर को प्राथमिकता मिली है।

आज सबसे पहले दैनिक जागरण के फ्रंट पेज पर नजर डालते हैं। दैनिक जागरण में आज भी कल जैसा हाल है, यानी विज्ञापनों के चलते दो फ्रंट पेज बनाये गए हैं। पहले फ्रंट पेज पर गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हुए चिदम्बरम लीड हैं और इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे की गिरफ्तारी का समाचार भी है। यानी कांग्रेस की मुश्किलों को अखबार ने एक पैकेज के रूप में प्रस्तुत किया है। इसके अलावा पेज पर दूसरी बड़ी खबर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर गृहमंत्रालय का बयान है। जागरण ने इन खबरों को काफी लंबा-लंबा लगाया है, लेआउट और प्रेजेंटेशन के हिसाब से देखें तो इसे बेहद सामान्य कहा जा सकता है। अब दूसरे फ्रंट पेज की बात की जाए तो यहां आतंकी फंडिंग की जांच में जुटे अधिकारियों पर घूसखोरी के आरोपों को लीड का दर्जा मिला है। इसके पास ही चंद्रयान 2 के चांद की दहलीज पर पहुंचने का समाचार है। अभिनंदन को गिरफ्तार करने वाले पाकिस्तानी कमांडो की मौत को भी प्रमुखता से पेज पर जगह दी गई है। एंकर में नवीन नवाज की कश्मीर से जुड़ी स्टोरी है। इसके अलावा पेज पर कुछ सरकारी और निजी अस्पतालों में आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने को दर्शाती संतोष शर्मा की स्टोरी भी है।

यदि हिन्दुस्तान का फ्रंट पेज देखें तो इस अखबार में भी चिदम्बरम पर गिरफ्तारी की तलवार लीड है और वैल्यू एडिशन के रूप में कमलनाथ के भांजे को भी लगाया गया है। इसके पास ही दो कॉलम में चंद्रयान 2 और उसके नीचे कश्मीर पर पाकिस्तान की नई चाल से जुड़ा समाचार है। पाक अब अंतर्राष्ट्रीय अदालत जाने की तैयारी कर रहा है। उफनती युमना को भी प्रमुखता से पेज पर रखा गया है। इसके अलावा पेज पर ट्रम्प की इमरान को नसीहत, जाकिर नाइक पर शिकंजा, एसबीआई का सस्ता कर्ज और फेसबुक को आधार से जोड़ने वाली याचिका सिंगल खबर के रूप में है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। हिन्दुस्तान ने अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक कमांडो की मौत की खबर को फ्रंट पेज पर नहीं लगाया है।

इसी तरह अमर उजाला ने भी पूर्व वित्तमंत्री को लीड लगाया है। अखबार ने ‘चिदम्बरम ही मुख्य साजिशकर्ता, जमानत देना ठीक नहीं’ इस शीर्षक के साथ इस खबर को बड़ी जगह दी है और कमलनाथ के भांजे का भी इसमें जिक्र है। उफान मारती यमुना को आज भी टॉप में फोटो के साथ जगह मिली है। इसके नीचे कश्मीर पर ट्रम्प राग है और दिल्ली यूनिवर्सिटी में सावरकर, बोस और भगत सिंह की प्रतिमाएं लगवाने के समाचार को प्रमुखता से रखा गया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में 40 सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले की गिरफ्तारी की खबर भी फ्रंट पेज पर है। एंकर चंद्रयान 2 के सफर के नाम समर्पित है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अमर उजाला ने पाकिस्तानी कमांडो की मौत को फ्रंट पेज पर जगह नहीं दी है, जबकि आज यह खबर सबसे ज्यादा पढ़ी जाएगी।

नवोदय टाइम्स को आज पूरा फ्रंट पेज खाली मिला है, यानी कोई विज्ञापन नहीं है। टॉप बॉक्स में बेहद आकर्षक शीर्षक ‘चांद की जमीन अब चार कदम दूर’ के साथ चंद्रयान 2 को रखा गया है। चिदम्बरम पर गिरफ्तारी की तलवार और कमलनाथ के भांजे को मिलाकर एक बड़ा पैकेज बनाया गया है, लेकिन लीड कश्मीर है। ट्रम्प की इमरान को नसीहत के साथ शुरू हुई इस खबर में पाकिस्तान की नई चाल और मोदी की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बातचीत भी है। अभिनंदन को पकड़ने वाले पाकिस्तानी फौजी की मौत नवोदय टाइम्स ने सिंगल कॉलम में रखी है। यमुना को बाकी अखबारों की तरह एक बड़ी जगह मिली है। एंकर में सैफई के कॉलेज में 150 एमबीबीएस छात्रों के साथ हुई रैगिंग का समाचार है और इसके पास ही राहुल गांधी की अपने पिता राजीव की पेंटिंग को निहारते फोटो है। इसके अलावा पाकिस्तानी गोलाबारी में जवान की शहादत को भी दो कॉलम में जगह मिली है।

वहीं, नवभारत टाइम्स पर नजर डालें तो काफी दिनों के बाद आज फ्रंट पेज पर कोई विज्ञापन नहीं है। टॉप बॉक्स में आकर्षक शीर्षक ‘बेहद सधे कदमों से ससुराल के करीब चंद्रयान 2’ के साथ इसरो की कामयाबी को जगह मिली है। अब इस शीर्षक का क्या मतलब है इसके लिए आपको समाचार पढ़ना होगा। चिदम्बरम, कमलनाथ के भांजे और शशि थरूर से जुड़ी खबरों को एक बड़े लीड पैकेज के रूप में प्रस्तुत किया गया है, हालांकि खबर की शुरुआत चिदम्बरम से ही हुई है। ट्रम्प की पाकिस्तान को नसीहत को प्रमुखता मिली है और इसी के साथ पाकिस्तानी कमांडो और एनआईए अफसरों पर घूसखोरी के आरोप से जुड़ी खबर है। यमुना को फिर फोटो और रंगीन बैकग्राउंड के साथ पेज पर रखा गया है और इसके आसपास चार महत्वपूर्ण सिंगल समाचार हैं। इसके अलावा फ्रंट पेज पर दिव्यांगो से जुड़ी एक महत्वपूर्ण न्यूज भी है। दिल्ली में 25 नई बसें सड़कों पर उतारी गई हैं, जिनमें दिव्यांगो के उतरने के लिए लिफ्ट लगी है। एंकर में दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुई मूर्ति सियासत है। यहां रातोंरात सावरकर, बोस और भगत सिंह की प्रतिमाएं लगवा दी गई हैं।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago