होम / प्रिंट / प्रमुख हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज का आज कुछ ऐसा है हाल

प्रमुख हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज का आज कुछ ऐसा है हाल

जैकेट विज्ञापन के कारण हिन्दुस्तान और दैनिक जागरण में आज तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

क्या महेंद्र सिंह धोनी अब टीम इंडिया के लिए खेलते दिखाई नहीं देंगे? आज के अखबार देखने के बाद यह सवाल पूछा जाने लगा है। सबसे पहले बात करते हैं दैनिक भास्कर की, जहां फ्रंट पेज की शुरुआत टॉप बॉक्स में धोनी से हुई है। धोनी को बीसीसीआई ने अपनी अनुबंध सूची से हटा दिया है, लिहाजा यह अटकलें तेज हो गई हैं कि माही संयास लेने वाले हैं। लीड पवन कुमार की बाईलाइन है, जिन्होंने बताया है कि निर्भया के दोषी विनय ने जेल में जान देने का प्रयास किया। इसी में लटकती फांसी और उस पर हो रही सियासत का जिक्र है।

टेलिकॉम कंपनियों को ‘सुप्रीम’ झटके सहित, आतंकी साजिश नाकाम, पीएमसी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और पाकिस्तान जाने से टीम इंडिया का इनकार, इन ख़बरों को भी प्रमुखता के साथ पेज पर जगह मिली है। अदालत ने टेलिकॉम कंपनियों को 1.47 लाख करोड़ रुपए एक हफ्ते में चुकाने के आदेश दिए हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने पीएमसी बैंक घोटाले में दो प्रमोटरों को जेल से घर शिफ्ट करने के फैसले पर रोक लगा दी है। टीम इंडिया की बात करें तो उसने पाकिस्तान में एशिया कप खेलने से इनकार कर दिया है। एंकर में अमेरिकी पुस्तक में ट्रम्प द्वारा मोदी को लेकर किये गए खुलासे को रखा गया है।

आज जैकेट विज्ञापन के कारण हिन्दुस्तान में तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। इस फ्रंट पेज पर भी दो बड़े विज्ञापन हैं, इसके बावजूद ख़बरों को लगाने में कोई कंजूसी नहीं दिखाई गई है। लीड रायसीना संवाद कार्यक्रम में दिया गया सीडीएस बिपिन रावत का बयान है। रावत का कहना है कि आतंकवाद से हमें उसी तरह लड़ना चाहिए, जैसे अमेरिका ने 9/11 के बाद लड़ा था। इसी में जैश के पांच आतंकियों को पकड़े जाने से जुड़ा समाचार भी है।

वहीं, बीसीसीआई के अनुबंध से बाहर हुए धोनी, दरिंदों की फांसी पर सियासत, टेलिकॉम कंपनियों को झटका सहित सौरभ शुक्ल की बाईलाइन भी पेज पर है। अपनी स्टोरी में शुक्ल ने बताया है कि बैंकों के खिलाफ सर्वाधिक शिकायतें नई दिल्ली में सामने आई हैं। इसके आलावा पेज पर कई सिंगल समाचार हैं, जिनमें डीएसपी देवेंद्र से वीरता पदक छीना गया और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को न्यौता देगा भारत प्रमुख हैं। यह न्यौता दिल्ली में होने वाली शंघाई सहयोग बैठक के लिए होगा।   

अब दैनिक जागरण का रुख करें तो जैकेट विज्ञापन की वजह से तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। पेज की शुरुआत दिल्ली में हुई बारिश की फोटो और टेलिकॉम कंपनियों को लगे झटके से हुई है। दूरसंचार कंपनियों को 1.47 करोड़ चुकाने होंगे। लिहाजा संभव है कि वो इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालें। लीड सबसे अलग कश्मीर पर चीन की नाकाम चाल है। जयप्रकाश रंजन ने अपनी बाईलाइन स्टोरी में बताया है कि किस तरह सुरक्षा परिषद के चार सदस्यों ने कश्मीर पर भारत के रुख का समर्थन किया।

निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट पर लगी रोक को भी तवज्जो मिली है। इसके अलावा, पीएमसी घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और नीलू रंजन की बाईलाइन को भी फ्रंट पेज पर जगह दी गई है। रंजन की स्टोरी बताती है कि एनपीआर पर पश्चिम बंगाल अलग-थलग पड़ गया है। अखबार ने बीसीसीआई के अनुबंध से बाहर हुए धोनी को एंकर में लगाया है। सीडीएस बिपिन रावत से जुड़े समाचार को जगह नहीं मिली है।

नवभारत टाइम्स के फ्रंट पेज पर भी आज ज्यादा जगह नहीं है। लीड निर्भया के दोषियों की लटकती फांसी है, जिसे ’22 को भी फांसी नहीं चढ़ेंगे निर्भया के दोषी’ शीर्षक के साथ विस्तार से लगाया गया है। वहीं, बीसीसीआई के अनुबंध से बाहर हुए धोनी को प्रमुखता के साथ पेज पर रखा गया है। मैच फिक्सिंग में वांटेड बुकी संजीव चावला को ब्रिटेन से भारत लाया जाएगा। चावला ने प्रत्यर्पण को लंदन की अदालत में चुनौती दी थी, लेकिन उसकी सभी दलीलों को खारिज कर दिया गया है। इस खबर सहित इमरान खान को दिए जाने वाले न्यौते और टेलिकॉम कंपनियों को लगे झटके को भी जगह मिली है।

वहीं, अमर उजाला की बात करें तो शुरुआत के डेढ़ कॉलम में चार खबरों को जगह मिली है, जिनमें बीसीसीआई के अनुबंध से बाहर हुए धोनी और इमरान खान को दिया जाने वाला न्यौता शामिल है। यह प्रयोग काफी अच्छा नजर आ रहा है। टॉप बॉक्स में दूरसंचार कंपनियों को लगे झटके को रखा गया है। लीड आतंकवाद पर सीडीएस बिपिन रावत का बयान है। निर्भया के दोषियों की टली फांसी और आतंकी हमले की नाकाम साजिश भी प्रमुखता के साथ पेज पर है। एंकर में सरकार के एक बड़े कदम का जिक्र है, जिसके तहत मिजोरम से विस्थापित ब्रू आदिवासियों को त्रिपुरा में बसाया जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली में हुई बारिश के फोटो सहित कुछ अन्य समाचार भी पेज पर हैं।

सबसे आखिरी में रुख करते हैं राजस्थान पत्रिका का, जहां फ्रंट पेज की शुरुआत राजनीति में महिला आरक्षण की असलियत उजागर करती फोटो से हुई है। लीड सबसे अलग इमरान खान को दिए जाने वाले न्यौते को रखा गया है। इसी में आतंकवाद पर सीडीएस बिपिन रावत के बयान का भी जिक्र है। निर्भया के दोषियों की टली फांसी, डीएसपी देवेंद्र सिंह और दुनिया में फैली अशांति को दर्शाती खबर भी फ्रंट पेज पर है। गिरफ्तार डीएसपी ने पूछताछ में दावा किया है कि वो बड़े मिशन के तहत आतंकियों के साथ था। वहीं एक शोध में यह बात सामने आई है कि दुनिया के हर चौथे देश में नागरिक संघर्ष हो रहा है। बीसीसीआई के अनुबंध से बाहर हुए धोनी को एंकर में जगह मिली है।

आज का ‘किंग’ कौन?

1: लेआउट की बात करें तो आज सबसे बेहतर और आकर्षक फ्रंट पेज अमर उजाला का नजर आ रहा है।

2: खबरों की प्रस्तुति में दैनिक भास्कर और अमर उजाला को संयुक्त रूप से पहला स्थान दिया जा सकता है।

3: कलात्मक शीर्षक के मामले में आज सभी अखबारों के हाथ खाली हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवभारत टाइम्स राजस्थान पत्रिका न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago