होम / प्रिंट / विज्ञापनों की ‘बारिश’ के बीच आज कुछ ऐसे रहे अखबारों के फ्रंट पेज

विज्ञापनों की ‘बारिश’ के बीच आज कुछ ऐसे रहे अखबारों के फ्रंट पेज

नवभारत टाइम्स में पांचवें पेज को जबकि हिन्दुस्तान में तीसरे पेज को बनाया गया है फ्रंट पेज

नीरज नैयर 6 years ago

मानसूनी बारिश भले ही दिल्लीवासियों को तरसा रही हो, लेकिन यहां से प्रकाशित होने वाले प्रमुख अखबारों पर विज्ञापनों की ‘बारिश’ लगातार जारी है। आज शुरुआत नवोदय टाइम्स से करते हैं। नवोदय टाइम्स ने फ्रंट पेज की लीड सबसे हटकर लगाई है। ‘हथियार भरे ट्रक समेत 3 आतंकी दबोचे’ शीर्षक तले घाटी को दहलाने की नाकाम कोशिश से जुड़ी खबर को चार कॉलम में रखा गया है। इसी में सूखे कुएं से 8 बम मिलने की खबर भी है।

अर्थव्यवस्था की सुस्ती पर विपक्षी नेताओं की चिंता को बॉक्स में प्रमुखता से जगह दी गई है। 2 लाख का चालान भी फ्रंट पेज पर है। नवोदय टाइम्स ने बेटी के समलैंगिक होने की आशंका में पिता की खुदकुशी के समाचार को भी फ्रंट पेज पर जगह दी है। मोदी के विपक्ष पर हमले की खबर को दो कॉलम और घूसखोर अफसर पर सीबीआई की कार्रवाई से जुड़ी न्यूज को एंकर में लगाया गया है। इसके अलावा पेज पर गणपति विसर्जन के दौरान स्टूडेंट्स के डूबने के साथ ही करतारपुर पर पाकिस्तान की नई चाल से जुड़ी खबर है। पाक का कहना है कि वो करतारपुर आने वालों से 20 डॉलर का सुविधा शुल्क लेगा।

अब रुख करते हैं नवभारत टाइम्स का, जहां पांचवें पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। अखबार में जाधव मामले में पाकिस्तान के यू-टर्न को लीड बनाया गया है। ‘जाधव से दोबारा नहीं मिलने देगा पाकिस्तान’ शीर्षक के साथ लीड में जम्मू-कश्मीर का भी जिक्र है। इस तरह से यह पड़ोसी की कारगुजारियों और कश्मीर का एक पैकेज बन गया है। इसके पास ही एक बड़ी जगह क्रिकेट के नाम समर्पित है। रंगीन बॉक्स में क्रिकेट से जुड़ी तीन खबरें हैं। पहली अरुण जेटली स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम विराट रखा गया है। इस नामकरण के मौके पर विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ उपस्थित थे। दूसरी, टेस्ट टीम का चयन और तीसरी, धोनी के संन्यास की अटकलें हैं।

नवभारत टाइम्स ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अर्थव्यवस्था की सुस्ती पर दिए बयान को प्रमुखता के साथ लगाया है। जबकि, मोदी के अपनी सरकार के बारे में दिए बयान से जुड़ी खबर को सिंगल कॉलम में जगह मिली है। 2 लाख के चालान को अखबार ने ‘ट्रक में भरा था लिमिट तोड़ सामान, भरना पड़ा 2 लाख का चालान’ शीर्षक के साथ लगाया है। पेज पर दो स्थानीय समाचारों को भी जगह दी गई है। एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली, यह खबर सिंगल कॉलम में है और बेटी के समलैंगिक होने की आशंका से दुखी पिता की खुदकुशी की खबर को एंकर में रखा गया है।

अब बात दैनिक जागरण के फ्रंट पेज की करते हैं। लीड यहां पीएम मोदी के विपक्ष पर हमले को बनाया गया है। 2 लाख के चालान की खबर को प्रमुखता के साथ पेज पर रखा गया है, लेकिन प्रस्तुति बेहद नीरस है। डीप दो कॉलम में लगे इस समाचार में न कोई फोटो है और न कोई रंगीन बॉक्स। गणपति विसर्जन के दौरान बच्चों के डूबने की घटना डीप सिंगल कॉलम में है। जीएसटी चोरों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की खबर को दैनिक जागरण ने बड़ी जगह दी है। इस न्यूज को अन्य अखबारों में इतनी तवज्जो नहीं मिली है। इसके अलावा पेज पर एकमात्र बड़ी खबर जाधव पर पाकिस्तान का यू-टर्न है, जबकि संक्षिप्त में चार अन्य समाचार हैं।

वहीं, हिन्दुस्तान में आज जैकेट विज्ञापन है और इस वजह से तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। अब खबरों की बात करें, तो ‘किसानों-कारोबारियों के लिए पेंशन योजना शुरू’ शीर्षक के साथ मोदी सरकार की सौगात को सबसे ऊपर बॉक्स में रखा गया है। लीड जीएसटी चोरी को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई है। संबंधित विभागों के 1200 अफसरों ने 336 स्थानों पर छापेमारी की। नोटबंदी के बाद सरकारी स्तर पर दावे किये जा रहे थे कि जाली नोटों का कारोबार ध्वस्त हो जाएगा, लेकिन क्या वास्तव में ऐसा हुआ है? इस सवाल का जवाब अभिषेक गुप्ता ने अपनी स्टोरी में दिया है, जिसे फ्रंट पेज पर दो कॉलम जगह मिली है।

अभिषेक के मुताबिक, दो साल में जाली नोट दस गुना बढ़ गए हैं। कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तानी यू-टर्न को भी प्रमुखता से रखा गया है। पाक ने भारत को जाधव तक राजनयिक पहुंच देने से पुन: इनकार कर दिया है। वहीं, टीम इंडिया की नई टेस्ट टीम, चिदंबरम की अर्जी पर फैसला आज और औद्योगिक विकास दर में इजाफे की खबर को सिंगल कॉलम में लगाया गया है। इसके अलावा पेज पर दो अन्य महत्वपूर्ण ख़बरें हैं। पहली है, ट्रक ड्राइवर पर दो लाख का चालान, जिसे सबसे ज्यादा पढ़ा जाएगा। ड्राइवर पर कई नियमों के उल्लंघन का आरोप है। दूसरी, सीबीएसई के छात्र अब अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी पढ़ेंगे, बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

चलिए अब अमर उजाला के फ्रंट पेज पर नजर डालते हैं। भारी विज्ञापनों के बीच पेज पर दो सिंगल सहित छह समाचार हैं। टॉप बॉक्स में सबसे चर्चित खबर यानी 2 लाख का चालान है, जिसमें हिन्दुस्तान की तरह चालान का पूरा ब्यौरा दिया गया है। इसके पास ही जाधव पर पाकिस्तान का यू-टर्न है। लीड सबसे अलग सेना प्रमुख के बयान को बनाया गया है। जनरल बिपिन रावत का कहना है कि यदि सरकार निर्देश दे तो पीओके के लिए सेना तैयार है। लीड में ही कश्मीर से जुड़ी खबरों को जगह मिली है। मोदी और सोनिया गांधी के एक-दूसरे पर ‘हमले’ को पास-पास सिंगल कॉलम में लगाया गया है। इनके अलावा, पेज पर एकमात्र खबर यूपी के मंत्री के उस बयान पर सुप्रीम कोर्ट का गंभीर रुख है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सर्वोच्च न्यायालय भी हमारा है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago