होम / प्रिंट / अखबारों के फ्रंट पेज पर आज इन खबरों ने पाई जगह

अखबारों के फ्रंट पेज पर आज इन खबरों ने पाई जगह

हिन्दुस्तान अखबार में जैकेट विज्ञापन है, वहीं नवभारत टाइम्स में विज्ञापन ज्यादा होने की वजह से दो फ्रंट पेज बनाये गए हैं

नीरज नैयर 6 years ago

ईद के मौके पर कश्मीर की फिजा कैसी रहती है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुयीं थीं और यही खबर आज दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अधिकांश प्रमुख हिंदी अखबारों की लीड है। आज सबसे पहले हिन्दुस्तान का फ्रंट पेज देखें तो अखबार में जैकेट विज्ञापन के साथ ही फ्रंट पेज पर केवल आधा पेज जगह है। लीड कश्मीर है, जिसे चार कॉलम में फोटो के साथ लगाया गया है। इसके पास ही तीन कॉलम में रिलायंस का धमाका है, यह खबर सबसे ज्यादा पढ़ी जाएगी और इसी अनुरूप हिन्दुस्तान ने उसे प्रस्तुत किया है। इसके नीचे मैन वर्सेज वाइल्ड में पीएम मोदी की शिरकत का समाचार है। सुनेत्रा चौधरी ने अपनी इस बाईलाइन स्टोरी में बताया है कि मोदी ने जंगल में केवल चाय पीकर समय गुजारा। इसके अलावा पेज पर दो सिंगल और एक तीन कॉलम ‘संसद प्रक्रिया पर शोध के लिए फेलोशिप’ खबर लग सकी है। हालांकि, बबीता फोगट की खबर प्रथम पृष्ठ पर नहीं है। 

अमर उजाला के फ्रंट पेज पर आज कोई बड़ा विज्ञापन नहीं है। लीड कश्मीर है, लेकिन ईद के बजाय चीन को भारत की नसीहत से खबर को उठाया गया है। इसके पास दो कॉलम में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर यानी रिलायंस का धमाका है। जिसका शीर्षक ‘जियो देगा 700 में मुफ्त कॉल और इंटरनेट’ एक ही झटके में सबकुछ स्पष्ट कर देता है। पेज पर इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर बम की सूचना और दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका को बड़ी जगह दी गई है। इसके अलावा पेज पर सड़क हादसे में कोर्ट का फैसला और शिक्षा से संबंधित दो खबरें हैं। अखबार ने कर्नाटक में आई बाढ़ की विभीषिका को फोटो के जरिये दर्शाने का बेहतरीन प्रयास किया है। एंकर में पीएम मोदी की मैन वर्सेज वाइल्ड में शिरकत से जुड़ी खबर है। इसके साथ ही ‘न्यूज डायरी’ में भी पांच महत्वपूर्ण समाचारों को रखा गया है। अमर उजाला में भी बबीता फोगट से जुड़ी खबर भरपूर जगह होने के बावजूद फ्रंट पेज पर नहीं है।

इसके अलावा, नवोदय टाइम्स ने सबसे अलग इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर बम की अफवाह को लीड लगाया है। यह खबर निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण थी, लेकिन इसे लीड जैसा स्थान देना थोड़ा अटपटा लग रहा है। इसके अलावा अखबार ने आज भी एक ही नेचर की खबरों को अलग-अलग लगाया है। पाकिस्तान ने पीओके में 14 आतंकी ठिकाने एक्टिव किये, यह न्यूज प्राथमिकता के साथ दो कॉलम में रखी गई है और इसके नीचे कश्मीर में ईद को जगह मिली है। इसके बाद भारत की चीन को नसीहत को अलग से चार कॉलम में लगाया गया है। सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर यानी रिलायंस का धमाका नीचे डीप दो कॉलम में है। हालांकि, शीर्षक से धमाके की अहमियत स्पष्ट नहीं होती। वहीं, एंकर में मैन वर्सेज वाइल्ड का स्पेशल एपिसोड है, लेकिन बबीता फोगट को पेज पर पर्याप्त जगह होने के बावजूद जगह नहीं दी गई है।    

वहीं, नवभारत टाइम्स को देखें तो विज्ञापन ज्यादा होने की वजह से दो फ्रंट पेज बनाये गए हैं। पहले पेज पर बेहद आकर्षक शीर्षक ‘आफत की बाढ़ में मदद की बारिश का इंतजार’ के साथ देश के कई हिस्सों का हाल बयां किया गया है। इसके अलावा पेज पर दो सिंगल समाचार और कोस्ट गार्ड शिप में आग की खबर को फोटो के साथ रखा गया है। दूसरे पेज पर कश्मीर का खूबसूरत लीड पैकेज है, इसमें लद्दाख और चीन को भारत की नसीहत का भी जिक्र है। टॉप पर रिवर्स में फोटो के साथ बबीता फोगट की भाजपा में एंट्री की न्यूज है और सिंगल में रिलायंस का धमाका। मुकेश अंबानी की कंपनी ने महज 700 रुपए में जीवनभर मुफ्त कॉल और इंटरनेट देने की घोषणा की है। अखबार में पहले फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन होने के कारण वह हिस्सा शो नहीं हो रहा है, इसलिए खबरों वाले हिस्से को ही यहां लगाया गया है, जबकि तीसरे फ्रंट पेज को आप पूरा यहां देख सकते हैं।

आज दैनिक जागरण में भी फ्रंट पेज पर काफी विज्ञापन है। लीड कश्मीर है, लेकिन इसके आस ही दो कॉलम में लगी प्रकाश जावड़ेकर की खबर अपेक्षाकृत ज्यादा पढ़ी जाएगी। जावड़ेकर का कहना है कि अब सरकार गुलाम कश्मीर पर कोई बड़ा कदम उठा सकती है। दैनिक जागरण ने कश्मीर पर भारत की चीन को नसीहत को लीड का हिस्सा बनाने के बजाय अलग से चार कॉलम में सजाया है। यदि इसे लीड के साथ वैल्यू एडिशन के तौर पर रखा जाता और पीएम मोदी की मैन वर्सेज वाइल्ड में शिरकत को पेज पर जगह मिलती तो ज्यादा अच्छा रहता। अखबार ने रिलायंस के धमाके को प्राथमिकता जरूर दी है, लेकिन नीरस और परंपरागत शीर्षक से खबर उस रूप में पाठकों तक नहीं पहुंच पा रही है, जैसे पहुंचा जाना चाहिए था। इसके अलावा पेज पर कुछ संक्षिप्त समाचार ही लग सके हैं, लेकिन बबीता फोगट को जगह नहीं मिली है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

7 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

8 hours ago