होम / प्रिंट / आज ये खबरें बनीं अखबारों के फ्रंट पेज की सुर्खियां

आज ये खबरें बनीं अखबारों के फ्रंट पेज की सुर्खियां

नवभारत टाइम्स के फ्रंट पेज पर लगभग आधा पेज विज्ञापन है, अमर उजाला और दैनिक जागरण में तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है।

नीरज नैयर 6 years ago

भारी ट्रैफिक जुर्माने पर कई राज्य लामबंद हो गए हैं। इसके अलावा, कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र से झटका लगा है। यूएन ने मध्यस्थता से साफ इनकार कर दिया है। इन खबरों को आज दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अखबारों ने प्रमुखता से अपने फ्रंट पेज पर जगह दी है। आज सबसे पहले बात नवभारत टाइम्स की करते हैं। अखबार के फ्रंट पेज पर लगभग आधा पेज विज्ञापन है। पीएम मोदी के बयान को उनकी फोटो के साथ रंगीन बैकग्राउंड में रखा गया है।

लीड ट्रैफिक जुर्माना है, जिसकी हेडलाइन ‘ट्रैफिक जुर्माने पर अपने ही बन रहे स्पीड ब्रेकर’ रखी गई है। सरकारी अस्पतालों से वीआईपी कल्चर खत्म करने के केजरीवाल के फैसले से जुड़ी खबर को भी प्रमुखता के साथ रखा गया है। नवोदय टाइम्स और नवभारत टाइम्स के अलावा किसी दूसरे अखबार ने इस समाचार को फ्रंट पेज पर जगह नहीं दी है। इसके अलावा नवभारत टाइम्स ने चार अहम समाचारों को सिंगल-सिंगल कॉलम में लगाया है। मसलन, ‘यूके में पढ़ाई के बाद दो साल की नौकरी कर सकेंगे, ‘किराये पर फ्लैट देखने आये लोगों ने बनाया बंधक’, ‘आम्रपाली के घर खरीदार बकाया चुकाएं’ और एम्स में लगा कोर्ट, उन्नाव पीड़िता के बयान हुए दर्ज’।

आज दैनिक जागरण में तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। इस पर भी विज्ञापन ज्यादा होने के चलते महज 5 खबरें ही लग सकी हैं। लीड कश्मीर से जुड़ी खबर है। दूसरी बड़ी खबर के रूप में पीएम के बयान को फोटो के साथ लगाया गया है। मथुरा में पीएम ने कहा कि कुछ लोगों को गाय और ओम शब्द सुनकर करंट लग जाता है। उन्नाव कांड की खबर को अखबार ने ‘बयान दर्ज करने कोर्ट पहुंचा पीड़िता के पास’ हेडिंग के साथ प्रमुखता से पेज पर जगह दी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा आम्रपाली के फ्लैट खरीदारों को बकाया चुकाने संबंधी निर्देश को भी दैनिक जागरण ने चार कॉलम में रखा है। इसके अलावा ट्रैफिक जुर्माने पर बवाल से जुड़ी खबर ‘अब मोटर अधिनियम का सियासी चालान’ शीर्षक के साथ सबसे नीचे दो कॉलम में है।

वहीं, हिन्दुस्तान ने ‘भारी जुर्माना कई सूबों ने नकारा’ शीर्षक तले पांच कॉलम में लीड लगाई है। इसमें नए कानून को लेकर कई राज्यों की प्रतिक्रियाएं हैं। दूसरी बड़ी खबर पीएम मोदी का गाय और ओम को लेकर दिया गया बयान है। कश्मीर पर पाकिस्तानी झटके की खबर को अखबार ने दो कॉलम में रखा है और उसके पास ही उन्नाव कांड से जुड़ा समाचार है। एम्स में भर्ती पीड़िता का अस्पताल में अदालत लगाकर बयान दर्ज किया गया। इसके अलावा, फ्रंट पेज पर तीन अहम खबरें सिंगल कॉलम में हैं।

अमर उजाला में आज तीसरा पेज फ्रंट पेज है। इस पेज पर भी भरपूर विज्ञापन है। अखबार ने पेज की शुरुआत ट्रैफिक जुर्माने पर राज्यों के विरोध से की है, जिसका शीर्षक ‘नए कानून का ही चालान काटने में जुटीं राज्य सरकारें’ रखा गया है। लीड सबसे अलग पीएम मोदी का गाय और ओम पर दिया गया बयान है और इसमें विपक्ष की प्रतिक्रिया को भी जगह मिली है। पेज पर शरद गुप्ता की बाईलाइन स्टोरी भी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कार्मिक मंत्रालय ने अनियमित कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन का आदेश जारी किया है। आम्रपाली बकायेदारों को कोर्ट के निर्देश से जुड़ी खबर को भी फ्रंट पेज पर रखा गया है, लेकिन उन्नाव कांड से जुड़ा समाचार नदारद है।

इसके अलावा, नवोदय टाइम्स ने आज कश्मीर की खबर को लीड रखा है और इसी में सोपोर में हुई मुठभेड़ का जिक्र है। लीड के पास ही पीएम मोदी की खबर को भी पैकेज के रूप में पेश किया गया है। ऊपर मोदी की प्लास्टिक से लड़ाई की शुरुआत का फोटो है और नीचे पीएम का बयान ‘गाय और ओम सुनते ही कुछ लोगों के कान खड़े हो जाते हैं’। ‘गुजरात की राह चले कर्नाटक, महाराष्ट्र’ इस शीर्षक के साथ ट्रैफिक जुर्माने का समाचार ऊपर बॉक्स में है। इसके अलावा पेज पर दो और बड़ी खबरें हैं। पहली, दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में खत्म होगा वीवीआईपी कल्चर और दूसरी, विक्रम। केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों से वीआईपी प्राइवेट रूम खत्म करने का फैसला लिया है। वहीं, नासा का कहना है कि विक्रम से संपर्क 335 मीटर पर टूटा था। तीन राज्यों में चुनाव की जल्द घोषणा की खबर भी सिंगल कॉलम में पेज पर है। हालांकि, उन्नाव कांड के समाचार को जगह नहीं दी गई है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago