होम / प्रिंट / अखबारों ने अपने फ्रंट पेज पर आज इन खबरों को ‘सजाया’

अखबारों ने अपने फ्रंट पेज पर आज इन खबरों को ‘सजाया’

हिन्दुस्तान और अमर उजाला के फ्रंट पेज पर आज काफी विज्ञापन है। नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण में आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं

नीरज नैयर 6 years ago

चंद्रयान-2 अभियान पर छाए काले बादल छंटते दिखाई दे रहे हैं। ‘विक्रम’ के चांद पर मिलने की खबर आई है और इसी राहत भरी खबर को दिल्ली के प्रमुख अखबारों ने लीड बनाया है।  शुरुआत आज हिन्दुस्तान से करते हैं। आज अखबार के फ्रंट पेज पर काफी विज्ञापन है, लेकिन सभी महत्वपूर्ण समाचारों को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। लीड ‘विक्रम’ है, जबकि टॉप बॉक्स में मदन जैड़ा की रोचक स्टोरी को जगह मिली है।

स्टोरी के मुताबिक, वैज्ञानिकों का भी यह मानना है कि आत्मा अमर है। वहीं, बियांका की उपलब्धि को फोटो के साथ पेज पर सजाया गया है। स्थानीय अपराध यानी हिस्ट्रीशीटर की हत्या की खबर को भी प्रमुखता से लगाया गया है। जेठमलानी के निधन से जुड़ा समाचार सिंगल कॉलम में है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह के अवैध प्रवासियों पर दिए बयान को दो कॉलम में रखा गया है। चार अन्य महत्वपूर्ण समाचार सिंगल कॉलम में हैं।

वहीं, अमर उजाला का फ्रंट पेज भी विज्ञापनों से भरा हुआ है। लीड ‘विक्रम’ है, जिसे ‘चांद की सतह पर मिला विक्रम, ऑर्बिटर ने भेजी तस्वीर पर नहीं हो पाया संपर्क’ शीर्षक के साथ लगाया गया है। जेठमलानी का निधन का समाचार सिंगल कॉलम में है, जबकि हिस्ट्रीशीटर की हत्या की खबर को दो कॉलम में जगह मिली है। इसके अलावा पेज पर एकमात्र बड़ी खबर अवैध प्रवासियों को लेकर गृहमंत्री का बयान है, लेकिन इस खबर को प्रवासियों के बजाय अनुच्छेद 371 से उठाया गया है। सेरेना को हराने वालीं 19 वर्ष की बियांका की उपलब्धि सहित दो अन्य खबरें संक्षिप्त में हैं।

अब बात नवोदय टाइम्स के फ्रंट पेज की। सात कॉलम में ‘विक्रम’ को लीड लगाया गया है। पेज पर दूसरी बड़ी खबर पीएम मोदी की संकल्प रैली है और इसके पास ही राहुल गांधी का मोदी पर तंज है। इसे एक तरह से पॉलिटिकल खबरों का पैकेज कहा जा सकता है। स्विस बैंक से जुड़े समाचार और हिस्ट्रीशीटर की हत्या की खबर को भी नवोदय टाइम्स ने प्रमुखता से पेज पर रखा है।

जेठमलानी के निधन को रिवर्स शीर्षक के साथ लगाया गया है। इस तरह के प्रयोग पहले काफी हुआ करते थे, शोक संबंधी समाचार की हेडलाइन को काले बैकग्राउंड के साथ रखा जाता था, लेकिन आजकल ऐसा कम देखने को मिलता है। अखबार ने एंकर पूरे आठ कॉलम में लगाया है। ‘ई ऑक्शन में खरीदें प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहार’ शीर्षक के साथ लगी इस खबर में मोदी को मिले उपहार और उनकी कीमत के बारे में बताया गया है। ये समाचार निश्चित तौर पर ज्यादा पढ़ा जाएगा।

आज नवभारत टाइम्स का फ्रंट पेज देखें तो अखबार में दो फ्रंट पेज हैं। पहले पेज पर आधा पेज विज्ञापन है और दूसरा पेज भी विज्ञापनों से लदा हुआ है। पहले फ्रंट पेज के टॉप बॉक्स में कनाडा की टेनिस खिलाड़ी बियांका हैं, जिन्होंने महज 19 साल की उम्र में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया, वो भी सेरेना विलियम्स को परस्त करके। नीचे लीड यानी ‘विक्रम’ है, जिसे ‘बेताल-सा गायब हुआ विक्रम चांद पर मिला’ शीर्षक के साथ बड़ी जगह में लगाया गया है। इसके अलावा पेज पर संक्षिप्त में कुछ खबरें हैं।

दूसरे पेज पर लीड स्थानीय अपराध से जुड़ा समाचार है। असेंबली चुनाव लड़ चुके हिस्ट्रीशीटर को गोलियों की बौछार कर मौत के घाट उतार दिया गया। वकालत के महारथी जेठमलानी के निधन के समाचार को भी प्रमुखता से लगाया गया है। डेंगू के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली सरकार ने कपिल देव का साथ मांगा है, इसे फोटो के रूप में पेज पर जगह मिली है। इसके अलावा पेज पर मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने से जुड़ी न्यूज भी है। नवभारत टाइम्स के पहले फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन होने के कारण खबरों वाला भाग ही शो हो रहा है, इसलिए यहां पर खबरों वाले भाग को ही लगाया गया है जबकि दूसरा फ्रंट पेज पूरा शो हो रहा है। 

वहीं, दैनिक जागरण ने भी आज दो फ्रंट पेज तैयार किये हैं। पहले फ्रंट पेज की लीड विक्रम है। पेज पर दूसरी और एकमात्र खबर कश्मीर से जुड़ी है, जहां मुहर्रम से पहले कुछ प्रशासनिक पाबंदियां लगाई गई हैं। दूसरे फ्रंट पेज पर लीड का दर्जा मोदी की संकल्प रैली को मिला है। इस रैली में मोदी ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर उपलब्धियां गिनाई हैं। इसके पास ही दो कॉलम में चिदंबरम की मुश्किलों में इजाफे से जुड़ी खबर है। कारोबारी जिग्नेश शाह ने उन पर नए आरोप लगाये हैं। ये खबर केवल दैनिक जागरण के फ्रंट पेज पर है।

हिस्ट्रीशीटर की हत्या से जुड़े समाचार को दैनिक जागरण ने भी प्रमुखता दी है, जेठमलानी के निधन की खबर को दो कॉलम में लगाया गया है। एंकर में योगी के मंत्रियों की अनुशासन क्लास है, इसके अलावा पेज पर भारतीयों के स्विस बैंक खातों की खबर है। दैनिक जागरण के प्रथम पृष्ठ पर एक और पढ़ने वाली न्यूज है, यौन शोषण के आरोपित पूर्व मंत्री के मामले में आया अपडेट। पीड़ित छात्रा ने पूर्व मंत्री के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago