होम / प्रिंट / आज कुछ ऐसे नजर आ रहे हैं हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज

आज कुछ ऐसे नजर आ रहे हैं हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज

विज्ञापनों की अधिकता के कारण आज दैनिक जागरण में पांचवें पेज को बनाया गया है फ्रंट पेज, जबकि नवोदय टाइम्स में फ्रंट पेज पर एक बड़ा विज्ञापन है

नीरज नैयर 6 years ago

दिल्ली से प्रकाशित होने वाले हिंदी के प्रमुख अखबारों के फ्रंट पेज पर आज अलग-अलग लीड है। शुरुआत आज दैनिक जागरण से करते हैं। अखबार में आज विज्ञापनों की भरमार है, इस वजह से पांचवें पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। अखबार ने सबसे अलग पाकिस्तानी वकील के बयान को लीड लगाया है। खावर कुरैशी का साफ शब्दों में कहना है कि पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय अदालत में कश्मीर मसले पर शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है। ये बयान एक तरह से पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के लिए आईना है।

इसके पास ही दो कॉलम में केजरीवाल सरकार का गरीब बच्चों को कोचिंग देने का फैसला है। सेंसेक्स में गिरावट की खबर को प्रमुखता से पेज पर रखा गया है। एंकर में वायुसेना को मिले अपाचे हेलीकाप्टर से जुड़ी न्यूज है। इनके अलावा पेज पर एकमात्र बड़ी खबर ‘जीएसटी रिफंड के लिए सिंगल विंडो’ है। जागरण ने जुर्माने की चर्चित खबर को फ्रंट पेज पर नहीं लगाया है, जबकि कांग्रेस नेता शिवकुमार पर कार्रवाई की खबर को संक्षिप्त में जगह दी है।

आज हिन्दुस्तान के फ्रंट पेज की बात करें तो लीड जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल की अमित शाह से मुलाकात है, लेकिन नौकरियों को बात से खबर को उठाया गया है। वायुसेना को मिले अपाचे हेलीकॉप्टर की खबर को फोटो के साथ टॉप में रखा गया है। दो कांग्रेसी नेताओं यानी चिदंबरम और शिवकुमार की मुश्किलों को दो-दो कॉलम में पास-पास लगाया गया है और उन्हें एक टैग ‘आफत’ से जोड़ा गया है। पेज पर अभिषेक गुप्ता की एक बाईलाइन स्टोरी भी है, जिसमें उन्होंने हवाला में 2 हजार के नोटों के इस्तेमाल का खुलासा किया है।

सेंसेक्स में गिरावट की खबर को हिन्दुस्तान ने भी अधिक तवज्जो नहीं दी है और उसे सिंगल कॉलम में लगाया है। इसके अलावा फ्रंट पेज पर ओएनजीसी संयंत्र में आग, चंद्रयान-2 और जेपी समूह से जुड़ी खबर है। एंकर में स्कूटी चालक पर 23 हजार रुपए के जुर्माने की खबर को जगह मिली है। नए नियमों के लागू होने के बाद हो रहीं कार्रवाइयों पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। अधिकांश लोगों का मत है कि जुर्माने की राशि काफी ज्यादा है।

वहीं, अमर उजाला के फ्रंट पेज पर नजर डालें तो यहां भी काफी विज्ञापन है। लीड कांग्रेस के ‘संकटमोचन’ डी. शिवकुमार की गिरफ्तारी की खबर को बनाया गया है। शिवकुमार पर टैक्स चोरी और हवाला का आरोप है। लीड में ही हरीश रावत और चिदंबरम की मुश्किलों को रखा गया है, इस तरह भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई का एक पैकेज बन गया है। वायुसेना में शामिल हुए अपाचे हेलीकाप्टर को फोटो के रूप में पेज पर जगह मिली है।

अमर उजाला ने सेंसेक्स की गिरावट को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है, लेकिन नए यातायात नियमों के तहत हुए जुर्माने के समाचार को प्रमुखता से उठाया है। गुरुग्राम में 15 हजार की स्कूटी के मालिक पर 23 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है, इसके अलावा एक ऑटो ड्राइवर को भी 32,500 का चालान थमाया गया है। पाकिस्तानी वकील की खबर सिंगल कॉलम में है। इसके अलावा, केजरीवाल सरकार के फैसले को भी फ्रंट पेज पर रखा गया है। सरकार अब ओबीसी और गरीब छात्रों को भी कोचिंग उपलब्ध कराएगी।

अब नवोदय टाइम्स की बात करें तो अखबार के फ्रंट पेज पर एक बड़ा विज्ञापन है, इसके बावजूद ज्यादा से ज्यादा खबरें पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। लीड जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल की गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात है, जिसे ‘पंच-सरपंचों को मिलेगी सुरक्षा, बीमा कवर’ के साथ उठाया गया है। इसके पास ही दो कॉलम में पाकिस्तान से जुड़ी खबर है। पाक के वकील का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में कश्मीर को लेकर मुल्क को शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है।

सेंसेक्स में आई गिरावट की खबर को भी प्रमुखता के साथ पेज पर जगह दी गई है। कांग्रेस के ‘संकटमोचन’ माने जाने वाले डी. शिवकुमार की गिरफ्तारी की खबर को सिंगल कॉलम में रखा गया है, जबकि चिदंबरम की मुश्किलें दो कॉलम में हैं। एंकर में अयोध्या विवाद की सुनवाई से जुड़ी खबर है। कल पूरे दिन नए यातायात नियमों के तहत हुए जुर्माने की खबरें सुर्खियों में रहीं, लेकिन नवोदय टाइम्स ने इन खबरों को फ्रंट पेज पर नहीं लिया, जो निश्चित तौर पर चौंकाने वाला फैसला है। फिलहाल इन खबरों को सबसे ज्यादा पढ़ा जाएगा।

आज नवभारत टाइम्स के फ्रंट पेज पर भी काफी विज्ञापन है। अखबार ने कश्मीर से अलग हटकर भारी जुर्माने को हादसे से जोड़ते हुए लीड तैयार की है। इसकी हेडलाइन अपने आप में सबकुछ कह जाती है। यातायात के नए नियम लागू होने के बाद से जुर्माने की राशि पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश जैसे राज्यों ने फिलहाल नए नियमों को नहीं अपनाया है।

नवभारत टाइम्स ने अपने पाठकों से यही पूछने का प्रयास किया है कि उनके लिए क्या मायने रखता है ‘हजारों का चालान या अनमोल जान?’ पहले तीन कॉलम में 23 हजार का चालान है और दूसरे तीन कॉलम में इंडिया गेट पर हुआ सड़क हादसा। ओएनजीसी के प्लांट में आग की खबर को कलर बैकग्राउंड में फोटो के साथ रखा गया है। सेंसेक्स में गिरावट और कांग्रेस नेता शिवकुमार पर ईडी का शिकंजा डेढ़ कॉलम में है। एंकर में जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधि मंडल की गृहमंत्री से मुलाकात है। शाह ने आश्वस्त किया है कि घाटी में फैक्ट्री लगाने के लिए जबरन जमीन नहीं ली जाएगी।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago