होम / प्रिंट / फ्रंट पेज पर इन खबरों को मिली आज के अखबारों में जगह

फ्रंट पेज पर इन खबरों को मिली आज के अखबारों में जगह

हिन्दुस्तान और दैनिक जागरण में आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं

नीरज नैयर 6 years ago

दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अखबारों ने अपने फ्रंट पेज पर आज अलग-अलग खबरों को बतौर लीड सजाया है। शुरुआत हिन्दुस्तान से करते हैं। इस अखबार में आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं। पहले फ्रंट पेज पर लीड एसपीजी बिल पर मुहर को बनाया गया है। गाजियाबाद की दुखद घटना दूसरी बड़ी खबर के रूप में पेज पर है। अयोध्या पर मुस्लिम पक्ष ने वकील बदला, जीएसटी के दायरे में आएंगे ज्यादा सामान और एक जून से एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड को भी पेज पर जगह मिली है। एंकर में अखबार ने जलवायु परिवर्तन पर जारी रिपोर्ट को सजाया है।

दूसरे फ्रंट पेज की बात करें तो टॉप बाक्स में देश भर में महिला हेल्पलाइन की स्थिति को बयां करती खबर लगाई गई है। इसका शीर्षक ‘पड़ताल: फोन ही नहीं उठता तो शिकायत कहां करें’ अपने आप में पूरी बात कह देता है। इसके बगल में दो कॉलम में केंद्र सरकार की समूह बी और सी की नौकरियों के लिए एक ही परीक्षा के प्रस्ताव से जुड़ी खबर है। इस पेज पर लीड में यूपी कैबिनेट के फैसलों को रखा गया है। इन फैसलों के तहत बिल्डर-घर खरीदारों को बड़ी छूट देने के साथ ही नोएडा से ग्रेनो वेस्ट तक मेट्रो को मंजूरी दी गई है। भारतीय की मदद से चंद्रयान-2 के खोये ‘विक्रम’ को खोजने की खबर सिंगल कॉलम में रखने के साथ ही इसके पास ही क्रेडिट कार्ड के बिल से जुड़ी खबर है। इस खबर में बताया गया है कि क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरने पर जेल हो सकती है। नौसेना के बजट को लेकर नौसेना प्रमुख की चिंता को दो कॉलम में लगाने के साथ ही पेज पर कई सिंगल कॉलम खबरों को जगह दी गई है।     

राजस्थान पत्रिका के फ्रंट पेज पर कल की तरह आज भी कोई विज्ञापन नहीं है। टॉप बॉक्स में लापता ‘विक्रम’ को खोजने वाले चेन्नई के इंजीनियर को जगह मिली है। लीड आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस से मांगा गया स्पष्टीकरण है। विभाग ने हैदराबाद की एक कंपनी से कथित रूप से 170 करोड़ लेने के मामले में कांग्रेस को नोटिस देकर जवाब मांगा है। एसपीजी बिल पर लगी मुहर को भी लीड में जगह मिली है। चीनी जहाज को खदेड़े जाने का समाचार दो कॉलम में है। मुस्लिम पक्ष द्वारा अयोध्या मामले के वकील को बदलने के साथ ही महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी खबर और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के हत्यारे पर गृहमंत्री के बयान को भी पेज पर रखा गया है। एंकर में अमेरिकी डॉक्टरों का कारनामा है, जिन्होंने मृत दिल को भी जीवित कर दिया। 

अब रुख करते हैं अमर उजाला का। नौसेना द्वारा चीनी विमान को खदेड़े जाने की खबर टॉप बॉक्स में है और उसके पास से डीप तीन कॉलम में गाजियाबाद की दुखद घटना को रखा गया है। लीड एसपीजी बिल पर मुहर है। अखबार ने पाकिस्तानी गोलाबारी में दो की मौत को लापता ‘विक्रम’ की खोज पर तवज्जो दी है। यह खबर दो कॉलम में है और ‘विक्रम’ संक्षिप्त में, जबकि आज इस खबर को सबसे ज्यादा पढ़ा जाएगा। कहा जा सकता है कि इस मामले में अखबार से चूक हुई है। पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण और नंबर पोर्टेबिलिटी नियमों में बदलाव सिंगल-सिंगल कॉलम में हैं। अब मोबाइल धारक महज तीन दिनों में अपना ऑपरेटर बदल सकेंगे। एंकर में अयोध्या विवाद है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले मुस्लिम पक्ष ने अपना वकील बदल दिया है।       

आज नवभारत टाइम्स में स्थानीय खबर को सबसे बड़ी खबर का दर्जा मिला है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक व्यक्ति ने परिवार सहित अपनी जान दे दी। अखबार ने रिवर्स हेडलाइन के साथ इस दुखद समाचार को लगाया है। वहीं फ्लैट खरीदारों के लिए राहत भरी खबर को भी प्रमुखता मिली है। यूपी सरकार ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा में लटके हाउसिंग प्रोजेक्ट को गंभीरता से लेते हुए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। चंद्रयान-2 के खोये ‘विक्रम’ से जुड़ा समाचार भी फ्रंट पेज पर है। चेन्नई के एक इंजीनियर ने तस्वीरें खंगालकर विक्रम को खोज निकाला है। हालांकि इस खोज पर इसरो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विपक्ष के हंगामे के बावजूद एसपीजी बिल राज्यसभा में पास हो गया है। इस बिल में एसपीजी सुरक्षा को लेकर बदलाव किये गए हैं। जैसे-एसपीजी सुरक्षा केवल पीएम और उनके परिवार को ही मिलेगी। कांग्रेस इसे गांधी परिवार से दुश्मनी करार दे रही है। यह खबर सिंगल बॉक्स में है, जबकि बलात्कारियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के धरने को फोटो के रूप में पेज पर रखा गया है। इसके बाद पेज पर चार प्रमुख खबरें हैं। मसलन, जमीयत ने अयोध्या मामले में वकील बदला, एक जून से लागू होगा एक देश-एक राशनकार्ड, भारतीय सीमा में घुसा चीन का जहाज, नौसेना ने खदेड़ा और दिल्ली में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी।

वहीं, दैनिक भास्कर के फ्रंट पेज पर आज कोई विज्ञापन नहीं है। टॉप बॉक्स में खोये ‘विक्रम’ के मिलने की कहानी है। चेन्नई के इंजीनियर की इस सफलता को विस्तार से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। लीड हैदराबाद कांड के बाद सामने आई विकृत मानसिकता है। खबर बताती है कि 80 लाख लोगों ने पोर्न साइट पर पीड़िता के नाम से रेप विडियो सर्च किया। गाजियाबाद के दुखद हादसे को भी अखबार ने प्रमुखता से लगाया है, जहां आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने अपनी जान दे दी।

इसके अलावा, अयोध्या विवाद पर मुस्लिम पक्ष के वकील बदलने की खबर के साथ ही भगौड़े नित्यानंद से जुड़ा समाचार भी पेज पर है। दुष्कर्म के आरोपों में घिरे नित्यानंद ने दक्षिणी अमेरिका के एक द्वीप को अपना ठिकाना बना लिया है। एंकर में विश्व मौसम संगठन की सालाना रिपोर्ट है। जो बताती है कि 2010-19 सबसे गर्म दशक रहा है।

सबसे आखिर में आज दैनिक जागरण की बात करते हैं। अखबार में आज दो फ्रंट पेज हैं। पहले पेज की शुरुआत लापता ‘विक्रम’ की खोज से हुई है, जबकि लीड नौसेना द्वारा चीनी जहाज को खदेड़ने की खबर है। घुसपैठ की यह घटना अंडमान के समुद्र में सितंबर में हुई थी, नौसेना ने अब इसका खुलासा किया है। दूसरे फ्रंट पेज की सबसे बड़ी खबर गाजियाबाद की दुखद घटना है। इसके अलावा, फ्लैट धारकों को राहत देती खबर को दो कॉलम जगह मिली है। साथ ही एसपीजी बिल पर मुहर सहित चार अन्य खबरें सिंगल में लगाई गई हैं।

आज का ‘किंग’ कौन?

1: लेआउट के मामले में आज ‘नवभारत टाइम्स’ और ‘अमर उजाला’ बेहतर नजर आ रहे हैं। दोनों अखबारों का फ्रंट पेज काफी खुला-खुला है।

2: खबरों की प्रस्तुति में ‘दैनिक भास्कर’ को सबसे आगे कहा जा सकता है। लापता ‘विक्रम’, परिवार की खुदकुशी और लीड खबर को अखबार ने काफी अच्छी तरह से पाठकों के समक्ष परोसा है। वैसे ‘नवभारत टाइम्स’ ने भी अच्छा प्रयास किया है। 

3: कलात्मक शीर्षक आज भी किसी अखबार में नजर नहीं आ रहा है।

4: खबरों के लिहाज से देखें तो ‘हिन्दुस्तान’ और ‘अमर उजाला’ सबसे पीछे कहे जा सकते हैं। क्योंकि दोनों से ही लापता विक्रम से जुड़ी खबर के मामले में चूक हुई है। ‘अमर उजाला’ ने इसे अंडरप्ले करते हुए संक्षिप्त में लगाया है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवभारत टाइम्स राजस्थान पत्रिका न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago