होम / प्रिंट / हिंदी अखबारों का कैसा रहा आज का फ्रंट पेज, पढ़ें यहां

हिंदी अखबारों का कैसा रहा आज का फ्रंट पेज, पढ़ें यहां

दैनिक जागरण में आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं, जबकि दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान और अमर उजाला में फ्रंट पेज पर आज काफी विज्ञापन है

नीरज नैयर 6 years ago

हैदराबाद कांड को लेकर संसद से सड़क तक गुस्सा है। इस खबर को आज दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अखबारों ने प्रमुखता से उठाया है। शुरुआत आज राजस्थान पत्रिका से करते हैं। अखबार के फ्रंट पेज पर कोई विज्ञापन नहीं है, लिहाजा पाठकों के पढ़ने के लिए काफी खबरें हैं। पेज की शुरुआत महिलाओं के गौरव को दर्शाती खबर से हुई है। शिवांगी सिंह नौसेना की पहली महिला पायलट बन गई हैं। लीड हैदराबाद कांड को लेकर सांसदों के गुस्से को रखा गया है।

दूसरी बड़ी खबर के रूप में अयोध्या विवाद का फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंचना है। क्रीमी लेयर के मुद्दे पर सरकार की कोर्ट से गुहार को भी पेज पर जगह मिली है। महाराष्ट्र के सियासी नाटक पर पर्दा गिरने के बाद भाजपा सांसद के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अनंत हेगड़े का कहना है कि बहुमत नहीं होने के बावजूद फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे केंद्र के 40 हजार करोड़ लौटाना वजह थी। अखबार ने इस खबर को दो कॉलम जगह दी है। इसके अलावा, प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक, ग्रेटर दिल्ली बनाने की मांग, शिवसेना सांसद की कार से हिरण की मौत से जुड़ा समाचार भी फ्रंट पेज पर है। वहीं एंकर में सुप्रीम कोर्ट का पर्यावरण मंत्रालय को दिया निर्देश है। इसमें कीटनाशकों का हवाई यात्रियों पर असर देखने के लिए समिति बनाने को कहा गया है।

आज अमर उजाला के फ्रंट पेज पर विज्ञापन के चलते ज्यादा जगह नहीं है। टॉप बॉक्स में अयोध्या विवाद की वापसी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर होने से यह साफ हो गया है कि मामला अभी और लंबा खिंचेगा। लीड हैदराबाद कांड पर संसद से सड़क तक फैला गुस्सा है। आयकर विभाग की कार्रवाई और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक सहित क्रीमी लेयर पर केंद्र की गुहार को भी पेज पर जगह मिली है।

एंकर में महाराष्ट्र को लेकर शरद पवार का खुलासा है। पवार का कहना है कि मोदी मिलकर काम करना चाहते थे, लेकिन मैंने प्रस्ताव ठुकरा दिया। वहीं नौसेना की पहली महिला पायलट शिवांगी सहित क्रिकेटर अंजली की उपलब्धि को ‘आसमां छू रहीं बेटियां’ शीर्षक वाले बॉक्स में रखा गया है।

अब नवभारत टाइम्स की बात करें तो लीड हैदराबाद कांड पर गुस्सा है। ‘अब और निर्भया नहीं, बनेगा सख्त कानून’ यह हेडलाइन इस मुद्दे पर सांसदों की गंभीरता को बयां करती है। दूसरी बड़ी खबर अयोध्या पर फैसले को चुनौती है, जबकि नौसेना की पहली महिला पायलट शिवांगी की उपलब्धि को फोटो के साथ पेज पर रखा गया है। वहीं, प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाने की जल्दबाजी पर पार्टी सांसद के खुलासे को सिंगल-सिंगल कॉलम जगह मिली है।

स्वीडन के राजा-रानी की सादगी भी फोटो के रूप में पाठकों के समक्ष रखी गई है। भारत दौरे पर पहुंचे किंग कार्ल और क्वीन सिल्विया हवाई अड्डे से बाहर अपना बैग खुद उठाकर आये। एंकर में दिल्लीवासियों के बिजली के बिल को जगह मिली है। 26 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं का बिल जीरो आया है। अखबार ने 0 रन देकर 6 विकेट लेने वालीं नेपाल की अंजली चंद की उपलब्धि को संक्षिप्त में रखा है। 

दैनिक जागरण पर नजर डालें तो आज अखबार में दो फ्रंट पेज हैं। पहले फ्रंट पेज की लीड हैदराबाद कांड पर संसद में उबाल है। इसके अलावा पेज पर दिल्ली में खेल विश्वविद्यालय खोलने पर विधानसभा की मुहर से जुड़ा समाचार है। ‘नवभारत टाइम्स’ ने भी इसे फ्रंट पेज पर रखा है। वहीं, दूसरे पेज पर क्रीमी लेयर पर केंद्र की कोर्ट से गुहार को लीड का दर्जा मिला है। सरकार एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर की व्यवस्था के पक्ष में नहीं है।

अयोध्या पर पुनर्विचार याचिका, प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक और आयकर विभाग की कार्रवाई को भी प्रमुखता के साथ पेज पर रखा गया है। सबसे नीचे दो कॉलम में कश्मीर के हालात बयां करती खबर है। घाटी में तैनात सुरक्षा बलों की संख्या में कमी की जा रही है, जो इसका संकेत है कि स्थिति सामान्य हो रही है। अखबार ने नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव प्राप्त करने वालीं शिवांगी को दोनों में से किसी भी फ्रंट पेज पर जगह नहीं दी है, जबकि 0 रन देकर 6 विकेट लेने वालीं नेपाल की अंजली की उपलब्धि को सिंगल कॉलम में लगाया है।

अब दैनिक भास्कर को देखें तो अखबार के फ्रंट पेज पर ज्यादा जगह नहीं है, लेकिन फिर भी ज्यादा से ज्यादा खबरें लगाने का प्रयास किया गया है। लीड हैदराबाद कांड पर गुस्सा है। आम जनता के साथ-साथ सांसद भी कठोर नियम की बात कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी को लेकर शरद पवार के खुलासे और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक भी पेज पर है।

पारंपरिक एंकर के बजाय आज अखबार ने तीन खबरों को लगाया है। पहली खबर क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार की कोर्ट से गुहार है, दूसरी निर्भया के दोषी की दया याचिका से जुड़ी है और तीसरी अयोध्या फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका है। नौसेना की पहली महिला पायलट शिवांगी को ‘न्यूज ब्रीफ’ में जगह मिली है।

सबसे आखिर में आज हिन्दुस्तान का रुख करते हैं। फ्रंट पेज पर दो बड़े विज्ञापन हैं और ‘दुष्कर्म पर संसद से सड़क तब उबाल’ शीर्षक के साथ लीड को छह कॉलम में रखा गया है। पेज पर दूसरी बड़ी खबर एनसीआर में हुई आयकर विभाग की कार्रवाई है। इस कार्रवाई में 3000 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। अयोध्या विवाद एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक मुस्लिम पक्षकार ने फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है। वहीं क्रीमी लेयर को आरक्षण के दायरे में लाने के लिए मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इन दोनों खबरों को प्रमुखता के साथ पेज पर जगह मिली है। इसके अलावा, पेज पर तीन सिंगल खबरें हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है कैग की वो सिफारिश, जिसे यदि मान लिया गया तो रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगेगा। कैग का कहना है कि रेलवे को सीनियर सिटीजन को मिलने वाले रियायत बंद करनी चाहिए।

आज का ‘किंग’ कौन?

1: लेआउट के लिहाज से आज ‘नवभारत टाइम्स’ का फ्रंट पेज काफी आकर्षक नजर आ रहा है।

2: खबरों की प्रस्तुति के मामले में भी ‘नवभारत टाइम्स’ बेहतर है। वहीं, लीड के नजरिये से देखें तो ‘हिन्दुस्तान’ ने भी अच्छा प्रयास किया है।

3: कलात्मक शीर्षक पर आज फिर किसी अखबार ने जोर नहीं दिया है। ‘नवभारत टाइम्स’ ने जरूर लीड के शीर्षक को अलग तरह से प्रस्तुत करने की कोशिश की है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवभारत टाइम्स राजस्थान पत्रिका न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago