होम / प्रिंट / इस पहल के साथ एक मंच पर आए तमाम बड़े अखबार

इस पहल के साथ एक मंच पर आए तमाम बड़े अखबार

न्यूज चैनल्स की रेटिंग और उग्र सामग्री को लेकर पिछले कुछ दिनों से तमाम चर्चाएं और बहस छिड़ी हुई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

न्यूज चैनल्स की रेटिंग और उग्र सामग्री को लेकर पिछले कुछ दिनों से तमाम चर्चाएं और बहस छिड़ी हुई हैं। इन सबके बीच टीवी न्यूज पर चुटकी लेते हुए प्रिंट मीडिया के बड़े नाम जैसे-‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ और ‘दैनिक भास्कर’ ने हाल ही में संयुक्त रूप से एक कैंपेन ‘प्रिंट इज प्रूफ’ (Print is Proof) चलाया। ‘News to inform not to entertain’ शीर्षक से चलाए गए इस कैंपेन में इन अखबारों ने एक मजबूत मैसेज दिया।

कैंपेन के साथ दिए नोट में इन अखबारों ने लिखा, ‘जागरूक और सुशिक्षित समाज को तैयार करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसमें सत्यापित तथ्यों, अच्छी तरह से शोध किए गए आंकड़ों और निष्पक्ष दृष्टिकोणों को प्रस्तुत करना शामिल है। हमें लगता है कि ये उन स्टोरीज पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्याप्त हैं जो वास्तव में मायने रखती हैं। इनमें सनसनीखेज स्टोरी नहीं है और कोई नाटकीय एंकरिंग नहीं है, क्योंकि हम इस बात को भलीभांति जानते हैं कि आप अपने न्यूज सोर्स (इंटेग्रिटी) से क्या उम्मीद रखते हैं।’

इस कैंपेन के बारे में ‘दैनिक भास्‍कर’ ग्रुप की चीफ कॉरपोरेट मार्केटिंग ऑफिसर काकून सेठी का कहना है, ‘प्रिंट इज प्रूफ दैनिक भास्कर की पहल है। दैनिक भास्कर ग्रुप की देश के सभी प्रमुख पब्लिशर्स के साथ हमेशा से भागीदारी रही है। इस बार भी यह पहल टाइम्स ऑफ इंडिया, हिन्दुस्तान टाइम्स और दैनिक भास्कर ग्रुप के साथ देशभर में चल रही है। ‘दैनिक जागरण’ ने भी अब हमारे साथ सहभागिता की है। अधिकांश पब्लिशर्स के जॉइन करने के साथ यह पहल जारी है।’

उन्होंने कहा, ‘आज के परिवेश में किसी भी माध्यम के लिए रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट (ROI) के प्रदर्शन के साथ विश्वास और विश्वसनीयता ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमारा मिशन एक जागरूक समाज बनाना है, इसलिए हम ईमानदारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं।’

सेठी के विचारों से सहमति जताते हुए ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ के डायरेक्टर (TOI & TIMS Brands) संजीव भार्गव का कहना है, ‘सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के प्रसार के अलावा टीआरपी को लेकर हुआ यह विवाद और सनसनी फैलाने वाली पत्रकारिता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की विश्वसनीयता के लिए गंभीर चुनौती है। न्यूज मीडिया को अपनी अखंडता बनाए रखते हुए एक जागरूक व सुशिक्षित समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। अखबार भी रोजाना यही करते हैं। हम शोध पर आधारित आंकड़े, सत्यापित तथ्य और निष्पक्ष दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं, जैसा कि हमारे रीडर्स हमसे उम्मीद रखते हैं। एक इंडस्ट्री के रूप में ‘प्रिंट इज प्रूफ’ कैंपेन रीडर्स के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।’

कैंपेन के अंतिम चरण में अखबारों ने मुद्रित शब्द (Printed Word) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल मीडिया पर भी निशाना साधा है।


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया दैनिक भास्कर हिन्दुस्तान टाइम्स काकून सेठी संजीव भार्गव टीआरपी रैकेट
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago