होम / प्रिंट / इस अखबार में होगी छंटनी, एम्प्लॉयीज के लिए जारी नोटिस में बताया ये कारण

इस अखबार में होगी छंटनी, एम्प्लॉयीज के लिए जारी नोटिस में बताया ये कारण

‘मिड-डे’ (Mid- Day) अखबार ने एंप्लॉयीज की छंटनी करने का निर्णय लिया है। इस बारे में अखबार की ओर से एम्प्लॉयीज के लिए एक नोटिस भी जारी किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘मिड-डे’ (Mid- Day) अखबार ने एम्प्लॉयीज की छंटनी करने का निर्णय लिया है। इस बारे में अखबार की ओर से एम्प्लॉयीज के लिए एक नोटिस भी जारी किया गया है। अखबार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, ‘जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से गलाकाट प्रतियोगिता और पाठकों की संख्या में कमी से जूझ रहे हैं। इससे हमें काफी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा हम अपने एंप्लॉयीज को मजीठिया वेज बोर्ड के हिसाब से सैलरी दे रहे हैं। ऐसे में मार्केट में बने रहना हमारे लिए काफी मुश्किल हो रहा है।’

अखबार की ओर से यह भी कहा गया है, ‘मार्च 2020 से कोविड-19 महामारी ने देश-दुनिया को काफी प्रभावित किया है और तमाम बिजनेस इसकी वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। मार्च में किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण हमारी आर्थिक स्थिति भी काफी प्रभावित हुई है।’

‘लॉकडाउन के बाद से अखबार का प्रॉडक्शन काफी घट गया है, क्योंकि विज्ञापन और पाठक काफी कम हो गए हैं। कोरोनावायरस के खौफ के कारण तमाम पाठक घरों पर अखबार नहीं मंगा रहे हैं। पाठकों को घरों तक अखबार पहुंचाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स और न्यूजपेपर सप्लाई करने वालों की भी कमी बनी हुई है।’   

मिड-डे के अनुसार, ‘आप सभी एम्प्लॉयीज इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि रीडर्स/कस्टमर्स की ओर से मांग में काफी कमी आने के कारण कंपनी की कमाई में काफी कमी आई है। अपने एंप्लॉयीज के वेतन-भत्तों का भुगतान करने के लिए कंपनी के पास कोई संसाधन नहीं हैं और इसलिए कंपनी ने छंटनी करने का निर्णय लिया है। इस बारे में ठाणे के डिप्टी लेबर कमिश्नर को भी आवश्यक सूचना भेज दी गई है।’

अखबार की ओर से जारी किए गए नोटिस को आप यहां देख सकते हैं


टैग्स छंटनी मिड डे
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago