होम / प्रिंट / समाचार पत्रों के प्रतिनिधिमंडल ने CM से की मुलाकात, रखी ये मांग

समाचार पत्रों के प्रतिनिधिमंडल ने CM से की मुलाकात, रखी ये मांग

अंग्रेजी और तमिल के पांच प्रमुख पब्लिशर्स ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी से कैंप ऑफिस में मुलाकात की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

अंग्रेजी और तमिल के पांच प्रमुख पब्लिशर्स ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी से कैंप ऑफिस में मुलाकात की। अंग्रेजी दैनिक ‘द हिन्दू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि इस दौरान सभी पब्लिशर्स ने सीएम की पार्टी एआईडीएमके के सांसदों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्यूजपेपर इंडस्ट्री को राहत पहुंचाने के लिए उनकी मांगों का समर्थन करें। दरअसल, COVID-19 महामारी के कारण न्यूजपेपर इंडस्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है।

बता दें कि पब्लिशर्स की ओर से, इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने पीएम से अखबारी कागज (न्यूज प्रिंट) पर सीमा शुल्क हटाने, बकाया विज्ञापन बिलों का तुरंत निपटान करने और विज्ञापन दरों में 100% की वृद्धि करने का आग्रह किया है। 

‘द हिन्दू पब्लिशिंग ग्रुप’ के डायरेक्टर एन. राम, ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप’ चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार सोंथालिया, ‘दिनमलार- कोयम्बटूर’ के पब्लिशर्स एल. आदिमूलम,  ‘डेली थांथी’ के डायरेक्टर एस. बालासुब्रमण्यम आदित्यन और ‘काल पब्लिकेशंस’ (दिनाकरन) के मैनेजिंग डायरेक्टर  आर.एम.आर. रमेश ने सीएम को एक मांग पत्र सौंपा। 

इस दौरान, समाचार पत्र के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि न्यूजपेपर इंडस्ट्री ने ऐड रेवन्यू न होने की वजह से पिछले दो महीनों के दौरान लगभग 5,000 करोड़ का नुकसान उठाया है। उस इंडस्ट्री का, जो सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी के दरमियान आम जनता तक सही खबरें पहुंचा रहा है, उसका  कोविड-19 के प्रसार की वजह से दुनियाभर में भारी नुकसान हो रहा है।

समाचार पत्र के प्रतिनिधित्व मंडल ने चिंता जताते हुए कहा कि भविष्य में न्यूजपेपर इंडस्ट्री के लिए इसे संचालन जारी रख पाना एक बड़ी चुनौती होगी। 

सोशल मीडिया के युग में, जहां गलत सूचनाओं का तेजी से प्रसार हो रहा है, वहां समाचार पत्रों ने विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि अदालतों में केवल समाचार पत्रों की ही रिपोर्ट्स को सबूत के तौर पर लिया जा सकता है।


टैग्स अखबार मीडिया प्रिंट इंडस्ट्री पब्लिशर्स ई के पलानीस्वामी
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago