होम / प्रिंट / अखबार के दफ्तर पर तोड़फोड़, कई पत्रकार घायल

अखबार के दफ्तर पर तोड़फोड़, कई पत्रकार घायल

खबर है कि एक दैनिक अखबार के दफ्तर पर तोड़फोड़ की गई। इस हिंसा में कई पत्रकार भी घायल हुए हुए हैं।  

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

त्रिपुरा में राजनीतिक दलों की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। यहां बुधवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब राज्य के कई हिस्सों से सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी सीपीएम के बीच हिंसक झड़पें होने की खबरें सामने आयीं। खबर है कि एक दैनिक अखबार के दफ्तर पर भी तोड़फोड़ की गई। इस हिंसा में कई पत्रकार भी घायल हुए हुए हैं।  

दावा किया गया कि इस हमले में बीजेपी के कई नेता शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार यह हमला ‘प्रतिबादी कलम’ नाम के स्थानीय दैनिक के दफ्तर पर हुआ, जिसमें चार पत्रकार घायल भी हुए। इसके साथ ही कथित कार्यकर्ताओ ने संपत्ति नष्ट की और गाड़ियां जला दीं।

प्रतिबादी कलम के संपादक और प्रकाशक अनल रॉय चौधरी द्वारा दर्ज एक पुलिस मामले के अनुसार अगरतला में दैनिक अखबार के परिसर में तोड़फोड़ की। उन्होंने उपकरण, दस्तावेज नष्ट कर दिए। उन पर कारों और बाइकों को आग लगाने का भी आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारों ने अगरतला पश्चिम पुलिस थाने का घेराव किया और हमले की कड़ी निंदा की। अगरतला प्रेस क्लब के सचिव प्रणब सरकार सहित कई मीडिया संगठनों और वरिष्ठ पत्रकारों व संपादकों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

प्रेस क्लब के सचिव प्रणब सरकार ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा, ‘अगर पुलिस 12 घंटे के भीतर हमलावरों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो हम बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। सरकार को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।’

बताया जा रहा है कि हंगामे की शुरुआत गोमती जिले के उदयपुर शहर से हुई, जहां सीपीएम की स्टूडेंट विंग एक रैली निकाल रही थी। इसी रैली के दौरान सीपीएम और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान बीजेपी के एक कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, वहीं पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक ग्रुप भी और DYFI की रैली के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें दो से तीन लोग घायल हुए हैं। हालांकि, ये किस पार्टी से जुड़े थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 


टैग्स बीजेपी कार्यकर्ता पत्रकार अखबार प्रतिबादी कलम अनल रॉय चौधरी
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago