होम / प्रिंट / कश्मीर को लेकर अखबार में छपा ऐसा विज्ञापन

कश्मीर को लेकर अखबार में छपा ऐसा विज्ञापन

कहा जा रहा है कि अखबार का ये विज्ञापन पाकिस्तानी प्रोपैगेंडा का एक उदाहरण है। दिए गए आंकड़ों के सोर्स के बारे में नहीं दी कोई जानकारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अमेरिका का प्रतिष्ठित अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ (NewYork Times) अपने एक विज्ञापन को लेकर विवादों में आ गया है। अखबार ने कश्मीर पर पाकिस्तान के रुख की तरह शुक्रवार को एक तथ्यात्मक रूप से गलत विज्ञापन छापा है। इसको लेकर बवाल मच गया है। कहा जा रहा है कि अखबार का ये विज्ञापन पाकिस्तानी प्रोपैगेंडा का एक उदाहरण है।

इस विज्ञापन में बताया गया है कि कैसे कश्मीरियों के साथ जुल्म हो रहा है। अखबार ने खबर के तौर पर नहीं, बल्कि विज्ञापन के तौर पर इसे छापा है, जिसमें ये दिखाने की कोशिश की गई है कि भारत किस तरह कश्मीरी लोगों के साथ जुल्म कर रहा है। अखबार ने लिखा है कि कश्मीर में अब तक 60 हजार लोगों की हत्या हो चुकी है और दस लाख लोग घायल हो चुके हैं। हालांकि, अखबार ने इन आंकड़ों के सोर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

पूरे पेज के इस विज्ञापन में यह भी कहा गया है कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत और मध्यस्थता के सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के इस विज्ञापन की दुनियाभर में किरकिरी हो रही है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स न्यूयॉर्क टाइम्स जम्मू-कश्मीर अमेरिकी अखबार फुल पेज विज्ञापन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago