होम / प्रिंट / इस वजह से अखबार की हो रही थी आलोचना, अब संपादक ने लिया ये फैसला

इस वजह से अखबार की हो रही थी आलोचना, अब संपादक ने लिया ये फैसला

अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ (NewYork Times) में एडिटोरियल पेज के एडिटर जेम्स बेनेट (James Bennet) ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ (NewYork Times) में एडिटोरियल पेज के एडिटर जेम्स बेनेट (James Bennet) ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बेनेट की जगह केटी किंग्सबरी को एडिटोरियल पेज का एडिटर बनाया गया है। बेनेट वर्ष 2016 से इस पेज के एडिटर थे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में आने से पहले वह न्यूज मैगजीन ‘द अटलांटिक’ के प्रधान संपादक थे। पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की मौत के बाद अमेरिका में नस्लीय तनाव फैला हुआ है। ऐसे में वे अमेरिकी नस्लीय असमानता पर जारी विरोध को शांत करने के लिए सेना का उपयोग करने की वकालत करने वाले एक आर्टिकल को प्रकाशित करने के लिए जिम्मेदार थे।

बताया जाता है कि उन्होंने आर्टिकल को पब्लिश करने से पहले पढ़ा नहीं था। अखबार ने उनके इस्तीफे की घोषणा की है। हालांकि पहले अखबार ने इस आर्टिकल का यह कहकर बचाव किया था कि अखबार की ड्यूटी थी कि वह विभिन्न लोगों के विचारों को सामने रखे। बाद में अखबार का कहना था कि इसे पब्लिश नहीं करना चाहिए था।

बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने तीन जून को अमेरिकी सांसद टॉम कॉटन के हवाले से ‘सेंड इन द ट्रूप्स’ (सेना को भेजो) नाम से एक आर्टिकल पब्लिश किया था। कॉटन अरकंसास से रिपब्लिकन सांसद हैं। सांसद ने कहा था सेना को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ उतारने से इन प्रदर्शनों को रोकने में मदद मिलने के साथ शांति की बहाली होगी।

इस आर्टिकल के कारण अखबार को अपने एंप्लाईज के साथ-साथ तमाम पाठकों की ओर से भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अखबार के तमाम राइटर्स और एडिटर्स ने अखबार के निर्णय की सोशल मीडिया और कंपनी की आंतरिक मीटिंग में आलोचना की थी। शुरुआत में अखबार के पब्लिशर एजी सल्जबर्जर (A.G. Sulzberger) ने इस आर्टिकल का यह कहते हुए बचाव किया था कि अखबार को सभी पक्षों के विचारों को पब्लिश करना चाहिए। हालांकि, बाद में वे बैकफुट पर आ गए थे।


टैग्स न्यूयॉर्क टाइम्स जेम्स बेनेट एजी सल्जबर्जर
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago