होम / प्रिंट / लॉन्च हुआ नया अखबार, इन मायनों में है खास

लॉन्च हुआ नया अखबार, इन मायनों में है खास

32 पेज के इस साप्ताहिक अखबार का मूल्य 20 रुपए रखा गया है, 25 अक्टूबर से न्यूज स्टैंडों पर सुचारु रूप से मिलना शुरू हो जाएगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मार्केट में एक नए अंग्रेजी अखबार ने दस्तक दी है। मीडिया स्टार्टअप ‘Admighty Infomedia Private Limited’ ने अहमदाबाद में ‘ द कैंबे पोस्ट’ (The Cambay Post) के नाम से इस साप्ताहिक अखबार को लॉन्च किया है। कॉम्पैक्ट साइज का यह अखबार प्रत्येक रविवार को पब्लिश होगा। यह अखबार 25 अक्टूबर से न्यूज स्टैंडों पर सुचारु रूप से मिलना शुरू हो जाएगा। इस अखबार का मूल्य 20 रुपए रखा गया है।

बताया जाता है कि अहमदाबाद से पब्लिश होने वाला यह अपनी तरह का पहला अंग्रेजी का रविवारीय साप्ताहिक अखबार होगा। 32 पेज के रंगीन पेजों वाले इस अखबार में स्थानीय खबरों के साथ ही नेशनल, इंटरनेशनल, एंटरटेनमेंट, लाइफ स्टाइल, हेल्थ, फैशन और बिजनेस से जुड़ी खबरें पाठकों को पढ़ने को मिलेंगी।

इस बारे में अखबार के संपादक दिनेश कुमार गौतम का कहना है, ‘कई रिपोर्ट्स व अन्य प्रमुख माध्यमों से पता चलता है कि विश्व के कई शहरों में कॉम्पैक्ट अखबार काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम भी इस ट्रेंड को अपनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।’ इसके साथ ही ‘The Cambay Post’ ने एक मार्केटिंग प्लान भी तैयार किया है, जिसमें वेब मार्केटिंग, आउटडोर और ऑन ग्राउंड से जुड़ी गतिविधि भी शामिल हैं।


टैग्स अंग्रेजी अखबार अंग्रेजी साप्ताहिक द कैंबे पोस्ट अखबार लॉन्च
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago