होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार कुमार पंकज ने पत्रिका को कहा ‘अलविदा’, अब यहां बने नेशनल ब्यूरो चीफ
वरिष्ठ पत्रकार कुमार पंकज ने पत्रिका को कहा ‘अलविदा’, अब यहां बने नेशनल ब्यूरो चीफ
कुमार पंकज को पत्रकारिता के क्षेत्र दो दशक से अधिक का अनुभव है। कुमार पंकज आउटलुक, बिजनेस भास्केर, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से प्रकाशित अखबार 'देशबंधु' ने वरिष्ठ पत्रकार कुमार पंकज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख बनाया है। इससे पहले कुमार पंकज राजस्थान पत्रिका के दिल्ली ब्यूरो में कार्यरत थे।
कुमार पंकज को पत्रकारिता के क्षेत्र दो दशक से अधिक का अनुभव है। कुमार पंकज आउटलुक, बिजनेस भास्कर, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। कई बीट्स पर उनकी पकड़ बहुत मजबूत मानी जाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी उनकी पुस्तक 'दूरदृष्टा नरेंद्र मोदी' काफी चर्चित रही है जो कि साल 2007 में लिखी गई थी। इस पुस्तक का कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है और कई संस्करण भी प्रकाशित हो चुके हैं। कुमार पंकज की अन्य पुस्तकों में 'देश का युवा नेतृत्व ‘, ‘प्रथम महिला राष्ट्रापति प्रतिभा पाटिल’, ‘रिपोर्टिंग’, ‘साक्षात्काार’ आदि शामिल हैं। वे अभी तक करीब 9 पुस्तकें लिख चुके हैं।
नेशनल फांउडेशन फॉर इंडिया, एक्शन एड सहित कई संस्थारओं से विकास के मुद्दे पर लेखन के लिए फेलोशिप भी मिल चुकी है। इसके अलावा शहीद शंकर गुहा नियोगी, यूनिफेम मीडिया एचिवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं।
पाकिस्तान, जापान, सीरिया सहित कई देशों की यात्रा कर चुके कुमार पंकज राजनीति के अलावा समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले कुमार पंकज इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर हैं।
टैग्स पत्रिका ग्रुप कुमार पंकज देशबंधु