होम / प्रिंट / TOI का ये प्रयोग बना चर्चा का विषय, पाठकों ने की सराहना

TOI का ये प्रयोग बना चर्चा का विषय, पाठकों ने की सराहना

अखबारी दुनिया में अच्छा और बुरा दोनों परिणामों को दिमाग में रखकर रूपरेखा तैयार की जाती है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

खास मौकों पर अखबारों के दफ्तर में कैसा माहौल होता है, ये केवल वहां काम करने वाला ही समझ सकता है। डेडलाइन के साथ-साथ दिमाग में हजार सवाल घूमते रहते हैं। यदि ‘खास मौके’ चंद्रयान-2 जैसे हों तो मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं, क्योंकि यहां सब कुछ मिनट-दर-मिनट होने वाले अपडेट पर निर्भर करता है। 6 और 7 सितंबर की दरम्यानी रात को सभी अखबारों के न्यूज रूम की लाइटें सामान्य से काफी देर तक जलती रहीं। सभी अपने पाठकों को चंद्रयान से जुड़ा हर अपडेट देना चाहते थे।

अखबारी दुनिया में अच्छा और बुरा दोनों परिणामों को दिमाग में रखकर रूपरेखा तैयार की जाती है। यानी अगर मिशन मंगल सफल हुआ तो अखबार ‘ऐसा’ होगा। यदि नहीं तो ‘वैसा’। दुर्भाग्यवश ‘ऐसे’ की उम्मीद लगाते-लगाते ‘वैसा’ हो गया। पाठकों तक जो अखबार पहुंचा, उसमें यथासंभव अपडेट था, लेकिन इसके पीछे की तैयारी से केवल वही परिचित थे, जो इससे जुड़े थे।

हालांकि, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने इस तैयारी से अपने पाठकों को रूबरू कराने का प्रयास किया, जिसे खूब सराहना मिल रही है। आठ सितंबर के अंक में अखबार ने उन दोनों ही शीर्षकों को प्रकाशित किया है, जो ‘सफलता’ और ‘विफलता’ दोनों स्थितियों के लिए तैयार किये गए थे। ‘ए टेल ऑफ टू हेडलाइन्स’ तले अलग-अलग बॉक्स में दोनों को लगाया गया है। जैसे यदि विक्रम सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर जाता तो टाइम्स ऑफ इंडिया का शीर्षक होता ‘स्वदेशी: हमने चांद मांगा और वह मिल गया’। लेकिन अभियान सफल नहीं हो सका, इसलिए अख़बार की हेडलाइन बनी ‘चांद पर उतरने से बस दो किलोमीटर पहले विक्रम से संपर्क टूट गया’।

ऐसे प्रयोग बहुत कम देखने को मिलते हैं, लेकिन जरूरी हैं। अमल में न आ सकी तैयारी को खुद तक ही सीमित करने से अच्छा है उसे पाठकों के साथ साझा करना। इसके तीन फायदे हैं। पहला, तैयारी में लगी टीम को कहीं न कहीं इस बात की संतुष्टि मिल जाती है कि उसकी मेहनत किसी न किसी रूप में लोगों तक पहुंची, दूसरा, पाठकों को भी पत्रकारों की मेहनत और न्यूज रूम में होने वाली दिमागी उठा-पठक का अहसास होता है और तीसरा, भावी पत्रकारों को कुछ रचनात्मक और नया देखने-समझने का मौका मिलता है।

आप टाइम्स ऑफ इंडिया की ये पेशकश नीचे हेडलाइन पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं...

A tale of two headlines

वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कर्णिक ने भी टाइम्स ऑफ इंडिया के इस प्रयास की सराहना की है। उन्होंने न्यूज क्लिपिंग के साथ अपनी फेसबुक पोस्ट पर इसे दिलचस्प पत्रकारिता करार देते हुए लिखा है कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों को इससे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया जयदीप कर्णिक मिशन चंद्रयान
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago