होम / प्रिंट / विदेशी अखबार का ये अनोखा प्रयोग, खूब हो रही है वाह-वाह

विदेशी अखबार का ये अनोखा प्रयोग, खूब हो रही है वाह-वाह

‘संयुक्त अरब अमीरात’ में 19 से 22 सितंबर तक एक्सपोजर इंटरनेशनल फोटोग्राफी फेस्टिवल आयोजित हो रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

क्या आप बिना फोटो के दुनिया की कल्पना कर सकते हैं? यानी जहां फोटो का नामोनिशान न हो, न अखबारों में, न मैगजींस में और न ही कहीं और। दुबई से पब्लिश होने वाले अंग्रेजी अखबार ‘गल्फ न्यूज’ ने भी यह सवाल अपने पाठकों से पूछा है, लेकिन एकदम निराले अंदाज में।

दरअसल, ‘संयुक्त अरब अमीरात’ (यूएई) में 19 से 22 सितंबर को एक्सपोजर इंटरनेशनल फोटोग्राफी फेस्टिवल आयोजित हो रहा है। इस मौके पर तस्वीरों की अहमियत को रेखांकित करने के लिए ‘गल्फ न्यूज’ ने बिना किसी फोटो के अखबार पब्लिश किया है। खबरों के बीच में फोटो फ्रेम छोड़े गए हैं, लेकिन तस्वीरें नदारद हैं।

अखबार ने अपने पाठकों से यह जानना चाहा है कि क्या वह बिना तस्वीरों वाली दुनिया की कल्पना कर सकते हैं? इतना ही नहीं, अखबार में विज्ञापनों की भी केवल आउटलाइन हैं, यानी कोई ग्राफिक्स-तस्वीर नहीं है। ‘विज्ञापन’ दर्शाने के लिए लिखा गया है ‘यह रिक्त स्थान नहीं है, विज्ञापन है।’

‘गल्फ न्यूज’ के इस प्रयोग को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर #WorldwithoutPhotography कैंपेन भी चल रहा है, जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अखबार के आखिरी पेज पर ‘एक्सपोजर एक्सपो 2019 की एक झलक’ शीर्षक के साथ पूरे पेज पर ब्लैंक फोटो बॉक्स हैं, जिनके नीचे कैप्शन जरूर लिखे गए हैं। 

फ्रंट पेज पर इस बारे में पाठकों के नाम संदेश भी है। जिसमें कहा गया है ‘प्रिय पाठकों, एक्सपोजर इंटरनेशनल फोटोग्राफी फेस्टिवल की फिलॉसफी से आपको अगवत कराने के लिए हमने अनोखा रास्ता चुना है। हम फोटोग्राफी के बारे में बिना उसे शामिल किये लिख रहे हैं। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन में तस्वीरों की अहमियत से आपको रूबरू कराना है। तस्वीरें कला, विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और न्यूज एवं मीडिया के समर्थन के लिए यह जरूरी हैं। दुनिया में जहां फोटोग्राफी सुलभ माध्यम और कला है, हम चाहते हैं कि आप इसके बिना जीवन की कल्पना करें।’

आमतौर पर कहा जाता है कि यदि किसी की अहमियत का अहसास कराना हो तो उसकी उपलब्धता कम कर देनी चाहिए। ‘गल्फ न्यूज’ ने एक तरह से इसी पर अमल किया है। अखबार रंगीन है, लेकिन रंगों को जीवंत करने वालीं तस्वीरें नहीं हैं। इस रचनात्मक प्रयोग के लिए ‘गल्फ न्यूज’ की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

'गल्फ न्यूज' द्वारा किए गए नए प्रयोग को आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स गल्फ न्यूज नया प्रयोग एक्सपोजर एक्सपो 2019
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago