होम / प्रिंट / बीट रिपोर्टिंग और एडिटिंग के अहम पहलुओं से रूबरू कराती इस किताब का हुआ विमोचन

बीट रिपोर्टिंग और एडिटिंग के अहम पहलुओं से रूबरू कराती इस किताब का हुआ विमोचन

ऑनलाइन रूप से हुए एक कार्यक्रम में तमाम शिक्षाविदों और पत्रकारों की मौजूदगी में इस बुक का विमोचन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (आईआईएमसी) में अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग की कोर्स डायरेक्टर प्रोफेसर सुरभि दहिया और शंभु दास द्वारा संपादित किताब ‘बीट रिपोर्टिंग एंड एडिटिंग, डिजिटल युग में पत्रकारिता’ (Beat Reporting and Editing: Journalism in the Digital Age) लॉन्च हो गई है।

16 दिसंबर को ऑनलाइन रूप से हुए एक कार्यक्रम में तमाम शिक्षाविदों और पत्रकारों की मौजूदगी में इस बुक का विमोचन किया गया। इस मौके पर ‘बिजनेस स्टैंडर्ड‘ के संपादकीय निर्देशक, ए.के. भट्टाचार्य ने कहा कि यह पुस्तक 21वीं सदी के दूसरे दशक में पत्रकारिता की पृष्ठभूमि में परिचायक होगी। पत्रकारिता जगत में यह बहुचर्चित पुस्तक संरक्षित करने योग्य है और इसका जबरदस्त अभिलेखनीय मूल्य है।

वहीं, ‘बीएजी’ ग्रुप की चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने कहा कि पुस्तक ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है, क्योंकि इसमें पत्रकारिता के व्यापक पहलुओं को शामिल किया गया है, जो उभरते पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

‘एच.टी’ के संपादक सुकुमार रंगनाथन का कहना था कि इस पुस्तक में मुख्य पत्रकारिता बीट्स, पत्रकारिता के नए रूपों को शामिल किया गया है और पत्रकारिता शिक्षा में ज्ञानावरोध को भरने के लिए चीजों को परिपेक्ष्य में रखा गया है।

इस मौके पर अन्य प्रख्यात प्रवक्ताओं में शामिल ‘आईआईएमसी‘ के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, ‘आई.ए.एम.सी.आर ‘ की उपाध्यक्ष प्रो. ऊषा रमन, बिल हिंचबर्गर, प्रो. सुनीलकांत बेहरा, विवेक मेहरा और सिद्धार्थ मिश्रा ने अकादमिक ज्ञान संग्रह के रूप में पुस्तक के दायरे के बारे में बात की और इसे नए युग की पत्रकारिता की बाइबल के रूप में संदर्भित किया।

किताब की संपादक प्रो. सुरभि दहिया और शंभु दास साहू का मानना है कि इस पुस्तक का उद्देश्य उभरते पत्रकारों को अपने संबंधित क्षेत्र में सीखने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए पत्रकारिता में विभिन्न विषयगत विशेषज्ञता से संबंधित उपकरणों और सर्वोत्तम अनुभवों को प्रकाशित करने का एक प्रयास है।

इस किताब में 48 अध्याय हैं। इसमें व्यापक रूप से ग्रामीण रिपोर्टिंग, कहानी कथन, फोटो पत्रकारिता और कार्टूनिंग, सोशल मीडिया रिपोर्टिंग, झूठी खबर और नकली समाचार, समाधान आधारित पत्रकारिता पर विशेष अध्यायों के अलावा रक्षा, राजनीति, न्यायालय, अपराध, खेल और मनोरंजन जैसे पारंपरिक बीट्स को व्यापक रूप से शामिल कर आने वाले समय को भी समाहित किया गया है। इस युग की पत्रकारिता और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस, ब्लोकचेन, बॉड्स, पोडकास्ट, मोबाइल पत्रकारिता, ड्रोन पत्रकारिता और भारत में डेटा पत्रकारिता जैसे विषयों को भी इसमें शामिल किया गया है।


टैग्स आईआईएमसी मीडिया संस्थान बुक लॉन्च भारतीय जनसंचार संस्थान किताब लॉन्चिंग प्रो. सुरभि दहिया
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago