होम / प्रिंट / लॉकडाउन के बीच NBT ने कुछ इस अंदाज में की पाठकों तक खबरें पहुंचाने की पहल
लॉकडाउन के बीच NBT ने कुछ इस अंदाज में की पाठकों तक खबरें पहुंचाने की पहल
कोरोनावायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनिया में खौफ कायम कर रखा है। तमाम लोग इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं, वहीं संक्रमण पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनिया में खौफ कायम कर रखा है। तमाम लोग इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं, वहीं संक्रमण पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। तमाम देश दिन रात इस महामारी से छुटकारा पाने के उपाय खोजने में लगे हुए हैं। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। इससे तमाम उद्योग धंधे बंद पड़े हुए हैं। मीडिया पर भी इसका काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
लॉकडाउन के कारण अखबारों की सप्लाई बाधित हो रही है, वहीं कई लोग संक्रमण की आशंका के चलते अखबार नहीं खरीद रहे हैं। हालांकि, अखबारों द्वारा लोगों को यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि अखबारों के कारण कोरोनावायरस नहीं फैलता है, वहीं सैनिटाइजेशन की पूरी प्रक्रिया के बाद पाठकों तक अखबार पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद अखबारों का सर्कुलेशन प्रभावित हुआ है।
संकट के इस दौर में कई मैगजींस की प्रिंटिंग फिलहाल बंद कर दी गई है, वहीं कई अखबारों द्वारा भी अपनी प्रिंटिंग रोककर डिजिटल एडिशन ही उपलब्ध कराया जा रहा है
लॉकडाउन के दौरान जब लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और कई स्थानों पर अखबार भी नहीं पहुंच पा रहा है, ऐसे में हिंदी अखबार ‘नवभारत टाइम्स’ ने अपने पाठकों के लिए गुरुवार को अपराह्न चार बजे वॉट्सऐप एडिशन निकाला। खास बात यह है कि अखबार ने पहली बार इस तरह का प्रयोग किया है और इसका उद्देश्य यही है कि लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अखबार अपनी पहुंच बना सके। इसमें दिन भर की नवीनतम खबरों को शामिल किया जा रहा है, ताकि पाठक नई घटनाओं से अपडेट रह सकें।
नवभारत टाइम्स की ओर से शुक्रवार को निकाले गए वॉट्सऐप एडिशन को आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स नवभारत टाइम्स लॉकडाउन कोविड-19 वॉट्सऐप एडिशन