होम / प्रिंट / पत्रकार योगेश कुमार गुप्ता ने अब इस अखबार से किया नए सफर का आगाज
पत्रकार योगेश कुमार गुप्ता ने अब इस अखबार से किया नए सफर का आगाज
मूलरूप से जनपद मेरठ के गांव परतापुर के रहने वाले योगेश कुमार गुप्ता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में दैनिक जागरण, मेरठ से की
पंकज शर्मा 6 years ago
पत्रकार योगेश कुमार गुप्ता ने हिंदी दैनिक अमर उजाला, गाजियाबाद के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्हें गाजियाबाद एडिशन के तहत मोदीनगर का प्रभार सौंपा गया है। मूलरूप से जनपद मेरठ के गांव परतापुर के रहने वाले योगेश कुमार गुप्ता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में दैनिक जागरण, मेरठ से की। इसके बाद कुछ वर्षों के लिए उन्होंने ब्रेक ले लिया था।
मेरठ में दिसंबर 2010 में जब दैनिक जनवाणी की शुरुआत हुई, तो योगेश कुमार गुप्ता ने इस अखबार का दामन थाम लिया। दैनिक जनवाणी में उन्होंने नौ साल तक लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद यहां से अपनी पारी को विराम देते हुए उन्होंने अब अमर उजाला के साथ नए सफर की शुरुआत की है।
टैग्स अमर उजाला योगेश कुमार गुप्ता दैनिक जनवाणी