होम / प्रिंट / India Today समूह से जुड़े युवा पत्रकार प्रशांत श्रीवास्तव, मिली यह जिम्मेदारी
India Today समूह से जुड़े युवा पत्रकार प्रशांत श्रीवास्तव, मिली यह जिम्मेदारी
युवा पत्रकार प्रशांत श्रीवास्तव ने ‘इंडिया टुडे’ समूह के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने ‘इंडिया टुडे‘ मैगजीन में बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट (उत्तर प्रदेश ब्यूरो) जॉइन किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
युवा पत्रकार प्रशांत श्रीवास्तव ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने ‘इंडिया टुडे‘ (India Today) मैगजीन में बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट (उत्तर प्रदेश ब्यूरो) जॉइन किया है।
प्रशांत श्रीवास्तव इससे पहले करीब तीन साल से ‘द प्रिंट‘ (The Print) में बतौर स्टेट करेसपॉन्डेंट (उत्तर प्रदेश ब्यूरो) अपनी भूमिका निभा रहे थे।
मूल रूप से बरेली के रहने वाले प्रशांत श्रीवास्तव को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘न्यूज नेशन‘ (News Nation) के साथ की थी। इसके बाद वह ‘नवभारत टाइम्स’ (NBT) से जुड़ गए। फिर ‘राजस्थान पत्रिका‘ (Rajasthan Patrika) और ‘द प्रिंट‘ से होते हुए अब ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में पहुंचे हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो प्रशांत श्रीवास्तव ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमए (पॉलिटिकल साइंस) की डिग्री ली है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रशांत श्रीवास्तव को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया टुडे प्रशांत श्रीवास्तव इंडिया टुडे मैगजीन स्पेशल करेसॉपॉन्डेंट