होम / प्रिंट / युवा पत्रकार मनीष मिश्रा ने इस अखबार के साथ शुरू किया नया सफर

युवा पत्रकार मनीष मिश्रा ने इस अखबार के साथ शुरू किया नया सफर

युवा पत्रकार मनीष मिश्रा ने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ समूह को बाय बोलकर अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

युवा पत्रकार मनीष मिश्रा ने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ समूह को बाय बोलकर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। वह पटना से प्रकाशित ‘हिन्दुस्तान स्मार्ट’ में करीब एक साल से कार्यरत थे और बतौर सेकेंड इंचार्ज अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। समाचार4मीडिया के साथ एक बातचीत में मनीष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अब पटना में ही ‘दैनिक भास्कर’ जॉइन कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के मूल निवासी मनीष मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 14 साल का अनुभव है। उन्होंने ‘अमर उजाला’ के साथ अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने यहां से अपनी पारी को विराम देकर ‘हिन्दुस्तान’ गोरखपुर में अपनी जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 2015 में वह पटना आ गए और जागरण प्रकाशन लिमिटेड के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आईनेक्स्ट’ (inext) के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी। करीब चार साल काम करने के बाद यहां से उन्होंने बाय बोल दिया था और करीब एक साल से ‘हिन्दुस्तान स्मार्ट’ में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से अब उन्होंने ‘दैनिक भास्कर’ का रुख किया है।

बता दें कि ‘आईनेक्स्ट’ में रहते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे ‘सुपर30’ के नाम पर गोलमाल होता है, जिस पर फिल्म भी बन चुकी है। इसके अलावा ‘हिन्दुस्तान स्मार्ट’ में अपनी पारी के दौरान उन्होंने भिखारी के वेश में चार दिन सड़कों की खाक छानते हुए भिखारियों पर एक्सक्लूसिव स्टोरी की थी। इस स्टोरी में उन्होंने बताया था कि कैसे तमाम भिखारी एक संगठित गिरोह की तरह काम करते हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से मनीष मिश्रा को नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स दैनिक भास्कर मनीष मिश्रा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago