होम / प्रिंट / पत्रकार ब्रजेश पाल ने अब इस अखबार से शुरू किया नया सफर
पत्रकार ब्रजेश पाल ने अब इस अखबार से शुरू किया नया सफर
ग्वालियर से प्रकाशित 'स्वदेश' अखबार से पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले ब्रजेश कई मीडिया संस्थानों में कर चुके हैं काम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पत्रकार ब्रजेश पाल ने ‘दैनिक भास्कर’, अमृतसर संस्करण के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। यहां उन्होंने डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया है। मूल रूप से ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले ब्रजेश पाल ने ग्वालियर की जीवीजी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन एवं आगरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
ब्रजेश पाल ने ग्वालियर से प्रकाशित दैनिक ' स्वदेश' अखबार से बतौर ट्रेनी अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह मध्य प्रदेश में ही राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार और फिर हिन्दुस्तान व अमर उजाला के आगरा संस्करण से जुड़े रहे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से ब्रजेश पाल को नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक भास्कर ब्रजेश पाल