होम / प्रिंट / नए सफर पर निकले युवा पत्रकार अनुराग सिंह सेंगर
नए सफर पर निकले युवा पत्रकार अनुराग सिंह सेंगर
मूलरूप से उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के रहने वाले अनुराग सेंगर ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
युवा पत्रकार अनुराग सिंह सेंगर ने ‘दैनिक जागरण’ को अलविदा कह दिया है। यहां वह नोएडा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने अपना नया सफर अब ‘अमर उजाला’, नोएडा के साथ बतौर सब एडिटर शुरू किया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश में झींझक कानपुर देहात के रहने वाले अनुराग सेंगर ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी से ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से एमएमसी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है।
पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18India) के आउटपुट डिपार्टमेंट के साथ ही ‘एपीपी न्यूज’ (ABP News) में कुछ समय तक काम किया। इसके बाद उन्होंने जुलाई 2018 में 'दैनिक जागरण' के साथ जूनियर सब एडिटर के तौर पर अपनी शुरुआत की थी।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स दैनिक जागरण अमर उजाला अनुराग सिंह सेंगर