होम / प्रिंट / क्या जनवरी के अंत में ET से रिटायर हो सकते हैं बोधिसत्व गांगुली?

क्या जनवरी के अंत में ET से रिटायर हो सकते हैं बोधिसत्व गांगुली?

बोधिसत्व गांगुली ‘इकनॉमिक टाइम्स’ अखबार के साथ फरवरी 1999 से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ में विश्वसनीयता, प्रामाणिकता और भरोसा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दैनिक बिजनेस अखबार ‘इकनॉमिक टाइम्स’ (ET) में सलाहकार की भूमिका (advisory role) निभा रहे वरिष्ठ पत्रकार बोधिसत्व गांगुली को लेकर खबर है कि 31 जनवरी को रिटायरमेंट होने के साथ-साथ उनके संगठन से अलग होने की संभावना है, ऐसा इसलिए क्योंकि 25 जनवरी, 2023 को वह 58 साल के हो चुके हैं।  

बताया जा रहा है कि ऑर्गनाइजेशन उनकी सलाहकार की भूमिका का विस्तार करने को लेकर उत्सुक था, हालांकि जानकारी के मुताबिक, बोधिसत्व गांगुली इसके लिए इच्छुक नहीं हैं। इंडस्ट्री जगत की अफवाहों और ऑर्गनाइजेशन के भीतर हो रही चर्चाओं की मानें, तो ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह किसी अन्य संस्थान के साथ सलाहकार की भूमिका संभाल सकते हैं। दो नाम चर्चा में सबसे ऊपर हैं, जिनमें पहला नाम है 'सीएनबीसी' (CNBC) और दूसरा 'एनडीटीवी प्रॉफिट' (NDTV Profit), लेकिन दोनों नामों में से किसी पर भी पुष्टि नहीं हुई है। यह सिर्फ चर्चा है क्योंकि बोधिसत्व एक बहुत सीनियर एडिटोरियल लीडर हैं।

इस मामले में जब, एक्सचेंज4मीडिया (e4m) ने गांगुली से संपर्क किया, तो इस पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बीसीसीएल के सीईओ व एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर शिवकुमार सुंदरम से भी खबर लिखे जाने तक फिलहाल कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। 

बता दें कि गांगुली इस अखबार के साथ फरवरी 1999 से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ में विश्वसनीयता, प्रामाणिकता और भरोसा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इस्तीफे का मतलब इस पब्लिकेशन में लगभग 25 वर्षों के शानदार कार्यकाल का अंत होगा।

सलाहकार की भूमिका निभाने से पहले बोधिसत्व गांगुली इस अखबार में एक दशक से ज्यादा समय से एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।  

 बोधिसत्व गांगुली 2000 के दशक की शुरुआत में मुंबई में इस अखबार के कॉरपोरेट ब्यूरो चीफ थे। इसके बाद वह एडिट पेज के एडिटर बन गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2008 में वह न्यूज में वापस लौट आए और उन्हें मुंबई एडिशन का रेजिडेंट एडिटर (हेड) नियुक्त कर दिया गया।  

‘इकनॉमिक टाइम्स’ से पहले गांगुली जुलाई 1991 से फरवरी 1999 तक बिजनेस इंडिया मैगजीन के साथ काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो बोधिसत्व गांगुली कोलकाता के ‘Presidency College’ से इकनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही उन्होंने ‘दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स’ से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

गौरतलब है कि सितंबर 2023 की शुरुआत में ‘e4m’ ने खबर दी थी कि गांगुली ‘ईटी’ की नेतृत्व टीम के मेंटर और मार्गदर्शक के रूप में अधिक रणनीतिक भूमिका निभाने के लिए यहां परिचालन और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से पीछे हट जाएंगे। फिलहाल वरिष्ठ पत्रकार श्रुतिजीत केके यहां एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर गांगुली की भूमिका निभाई।


टैग्स इकनॉमिक टाइम्स बिजनेस अखबार बोधिसत्व गांगुली
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago