होम / प्रिंट / INS ने सरकार को लिखा लेटर, उठाया न्यूजपेपर इंडस्ट्री से जुड़ा ये बड़ा मुद्दा

INS ने सरकार को लिखा लेटर, उठाया न्यूजपेपर इंडस्ट्री से जुड़ा ये बड़ा मुद्दा

‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ (INS) ने आर्थिक संकट का सामना कर रही न्यूजपेपर इंडस्ट्री के लिए सरकार से मदद की गुजारिश की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ (INS) ने आर्थिक संकट का सामना कर रही न्यूजपेपर इंडस्ट्री के लिए सरकार से मदद की गुजारिश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आईएनएस’ ने घटते विज्ञापन राजस्व (dwindling ad revenues) से जूझ रही इंडस्ट्री की मदद के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग उठाई है।

बताया जाता है कि ‘आईएनएस’ ने सरकार से टैक्स में दो साल के लिए छूट, न्यूज प्रिंट के आयात (import) पर लगने वाली पांच प्रतिशत कस्टम ड्यूटी को हटाने के साथ ही सरकारी विज्ञापनों (DAVP) के मूल्य में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी व बजट में सौ गुना वृद्धि करने की मांग की है। ‘आईएनएस’ का कहना है कि न्यूजपेपर इंडस्ट्री कोरोनावायरस के प्रकोप के साथ ही विज्ञापन राजस्व में कमी और न्यूज प्रिंट पर कस्टम ड्यूटी के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रही है।

‘आईएनएस’ की ओर से यह भी कहा गया है कि बिना सरकार के सहयोग के न्यूजपेपर इंडस्ट्री कुछ समय में ही ठप होने के कगार पर पहुंच सकती है। सरकार को लिखे लेटर में कहा गया है कि इस संकट का सामना करने के लिए अखबार में पेजों की संख्या कम की गई है, कई साप्ताहिक सप्लीमेंट्स को एक दूसरे में समायोजित कर दिया गया है, इसके बावजूद अखबार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि न्यूजपेपर इंडस्ट्री के ठप होने का व्यापक रूप से विपरीत असर पड़ेगा और एंप्लॉयीज के साथ वेंडर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स आदि इससे काफी प्रभावित होंगे।


टैग्स केंद्र सरकार आईएनएस इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago