होम / प्रिंट / ‘लोकसत्ता’ के संपादक गिरीश कुबेर पर फेंकी गई स्याही, नेताओं ने की निंदा

‘लोकसत्ता’ के संपादक गिरीश कुबेर पर फेंकी गई स्याही, नेताओं ने की निंदा

मराठी दैनिक अखबार ‘लोकसत्ता’ के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार गिरीश कुबेर पर एक संगठन के संदिग्ध कार्यकर्ताओं द्वारा स्याही फेंके जाने का मामला सामने आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मराठी दैनिक अखबार ‘लोकसत्ता’ के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार गिरीश कुबेर पर एक संगठन के संदिग्ध कार्यकर्ताओं द्वारा स्याही फेंके जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है यह घटना महाराष्ट्र में आयोजित 94वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान रविवार को करीब दो बजे घटी।

इसके पीछे संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि वे कुबेर की किताब (Renaissance State: The Unwritten Story of the Making of Maharashtra) में छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में दिए गए कुछ संदर्भों से नाराज थे।

वरिष्ठ पत्रकार गिरीश कुबेर रविवार को यहां कुसुमाग्रज नगरी आए हुए थे, जहां साहित्यिक सम्मेलन चल रहा है। उनका एक संगोष्ठी में भाग लेने का कार्यक्रम था। जब वह मुख्य पंडाल के मंच के पीछे खड़े थे, तभी दो-तीन अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और उन पर स्याही फेंक दी, जो उनके चेहरे, बालों और कमीज पर गिरी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी कुछ स्याही गिरी। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है

इस घटना की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने निंदा की। शरद पवार ने कहा कि एक लेखक पर उसके काम के विरोध में हमला किया जाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सिद्धांत पर हमले के समान है। उन्होंने कहा, 'मैं इस घटना की निंदा करता हूं, जो महाराष्ट्र की छवि के अनुकूल नहीं है।'

पवार ने कहा कि उन्होंने कुबेर की किताब पढ़ी है। उन्होंने कहा, 'हालांकि इस किताब के कुछ हिस्सों को लेकर विवाद है, लेकिन कुबेर को भी अपनी बात रखने का अधिकार है। जो लोग उनके विचारों से असहमत हैं, उन्हें भी उनका विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इस तरह का हमला स्वीकार्य नहीं है।'

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ लिखी गई किसी भी बात की निंदा की जानी चाहिए, लेकिन एक साहित्य सम्मलेन के दौरान स्याही फेंकना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा,  'अगर तथ्यात्मक रूप से कुछ गलत है, तो तथ्यों और सबूतों के साथ उसका जवाब देना चाहिये।'

 

 


टैग्स पत्रकार मराठी अखबार महाराष्ट्र लोकसत्ता इंक गिरीश कुबेर स्याही
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago