होम / प्रिंट / 'इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी' ने गुजरात CM को कहा- थैंक्स, पीएम से फिर की ये अपील

'इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी' ने गुजरात CM को कहा- थैंक्स, पीएम से फिर की ये अपील

इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (INS) ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी की सराहना की और उन्हें धन्यवाद भी दिया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

इस मुश्किल घड़ी में संकटों से जूझ रहे प्रिंट मीडिया की बकाया राशि स्वीकृत कर मदद में आगे आने के लिए इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (INS) ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी की सराहना की और उन्हें धन्यवाद भी दिया।

इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी के प्रेजिडेंट शैलेष गुप्ता ने कहा, ‘गुजरात सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है और प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री के लिए बहुत ही ज्यादा राहत प्रदान करने वाला है, क्योंकि इस इंडस्ट्री को मार्च और अप्रैल के दौरान लगभग 4,500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।’

शैलेष गुप्ता ने कहा कि गुजरात सरकार ने उल्लेखनीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रूपानी ने प्रिंट मीडिया के प्रयासों की सराहना भी की है और इस संकट काल में अखबार को सच्ची, सटीक और विश्वसनीय जानकारी का सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ स्रोत बताया है। यह समाज के फेक न्यूज से बचाता है। रूपानी ने यह भी आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार अप्रैल 2020 तक प्रकाशित हो चुके सरकारी विज्ञापनों के लिए लंबित पड़े सभी भुगतानों को मंजूरी देकर प्रिंट मीडिया का समर्थन कर रही है।

इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी के अध्यक्ष शैलेष गुप्ता ने गुजरात सरकार की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सहायता की उम्मीद की हैं, क्योंकि पिछले दिनों आईएनएस ने विशेष पैकेज के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह किया था। इसके अलावा सभी राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार से संबद्ध विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों से भी अप्रैल 2020 तक की बकाया राशि भुगतान का आग्रह किया है।

आईएनएस की ओर से जारी बयान में शैलेष गुप्ता ने गुजरात सरकार के कदम की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री को बताया कि प्रिंट मीडिया अब तक के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। यह उद्योग लगभग 30 लाख लोगों को रोजगार देता है। भारी वित्तीय संकट और बढ़ते बोझ और कोई कमाई न होने के बावजूद यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अखबार हर सुबह पूरे देश में लोगों तक पहुंचे और उन्हें जानकार बनाए। ऐसे में सरकार से मदद की जरूरत है। लिहाजा प्रिंट मीडिया को हुए लगभग 4500 करोड़ के नुकसान की जानकारी देते हुए एक बार फिर पीएम मोदी से विशेष पैकेज और बकाया राशि के भुगतान का आग्रह किया गया है।


टैग्स इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago