होम / प्रिंट / India Today समूह में साक्षी कोहली का कद बढ़ा, अब मिली ये जिम्मेदारी

India Today समूह में साक्षी कोहली का कद बढ़ा, अब मिली ये जिम्मेदारी

कोहली ‘इंडिया टुडे’ समूह के साथ 14 साल से अधिक समय से जुड़ी हुई हैं। उन्हें कम्युनिकेशन,मीडिया इवेंट्स, एंटरटेनमेंट और हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, खबर यह है कि ‘इंडिया टुडे’ समूह ने साक्षी कोहली को प्रमोट कर उन्हें समूह की लाइफ स्टाइल डिवीजन का पब्लिशर बनाया है।  

अपनी इस नई भूमिका में ग्रुप के इवेंट्स और सीएसआर (Corporate social responsibility) का नेतृत्व करने के साथ-साथ कोहली ‘हार्पर बाजार’ (Harper’s Bazaar), ‘कॉस्मोपॉलिटन’ (Cosmopolitan) और ‘ब्राइड्स टुडे’ (Brides Today) का बिजनेस भी देखेंगी और बिजनेस के सभी पक्षों जैसे-टॉप लाइन, बॉटम लाइन, मार्केटिंग, ग्रोथ, न्यू इनिशिएटिव, मार्केट शेयर और इवेंट्स के लिए जिम्मेदारी होंगी। वह लाइफ स्टाइल डिवीजन की डिजिटल और प्रिंट एडिटर नंदिनी भल्ला के साथ मिलकर काम करेंगी।

कोहली ‘इंडिया टुडे’ समूह के साथ 14 साल से अधिक समय से जुड़ी हुई हैं। उन्हें कम्युनिकेशन, ब्रैंड बिल्डिंग, मीडिया इवेंट्स, एंटरटेनमेंट और हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह ‘ताज ग्रुप ऑफ होटल्स’ और ‘द ओबेरॉय ग्रुप’ में लंबी पारी खेल चुकी हैं और कम्युनिकेशंस, प्रॉडक्ट लॉन्चिंग व मार्केटिंग आदि में तमाम प्रमुख जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

इस बारे में ‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी का कहना है, ‘मुझे विश्वास है कि नंदिनी और साक्षी एक शानदार तरीके से आगे बढ़ेंगी और लाइफस्टाइल डिवीजन को और नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।’


टैग्स इंडिया टुडे प्रिंट कली पुरी साक्षी कोहली हार्पर बाजार
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

3 hours ago