होम / प्रिंट / अपने अंग्रेजी अखबार Mail Today को लेकर इंडिया टुडे समूह ने लिया ये बड़ा फैसला

अपने अंग्रेजी अखबार Mail Today को लेकर इंडिया टुडे समूह ने लिया ये बड़ा फैसला

मेल टुडे के एडिटर द्वैपायन बोस अब Indiatoday.in की कमान संभालेंगे और इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी को रिपोर्ट करेंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह ने घोषणा की है कि वह अंग्रेजी भाषा के अपने टैबलॉयड अखबार ‘मेल टुडे’ (Mail Today) के प्रिंट एडिशन को बंद करने जा रहा है। ‘मेल टुडे’ के एडिटर द्वैपायन बोस अब Indiatoday.in की कमान संभालेंगे। अपनी नई भूमिका में वह इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी को रिपोर्ट करेंगे।

इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने एक इंटरमेल के जरिये एम्प्लॉयीज को इस फैसले की जानकारी दी है। अपने मेल में उन्होंने लिखा है, ‘जैसा कि आप जानते हैं कि न्यूजपेपर की दुनिया में करीब 13 साल पहले तमाम उम्मीदों के साथ ग्रुप की एंट्री हुई थी। हमने यूके के न्यूजपेपर पब्लिशर ‘the Daily Mail’ ग्रुप के साथ हाथ मिलाया था। हमारा विचार एक ऐसे अखबार को निकालना था जो मार्केट में मौजूद ब्रॉडशीट से अलग हो। हमने इस अखबार को काफी बेहतर निकाला। हमारी कई स्टोरीज को तमाम अखबारों ने फॉलो किया। हमारी स्टोरीज के आधार पर कई मामलों की जांच के लिए सबूत के तौर पर इस अखबार की कॉपियों को पार्लियामेंट में लहराया गया और टीवी न्यूज पर भी अक्सर इसका जिक्र किया गया।’

अपने मेल में अरुण पुरी का यह भी कहना है, ‘मुझे यह कहते हुए काफी खुशी है कि इतने वर्षों में हमें अपने विजन का अहसास हुआ। यह आसान नहीं था। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर इस अखबार ने पाठकों खासकर युवाओं के दिलो दिमाग पर अपनी खास जगह बनाई। इतने वर्षों में हमने आर्थिक मंदी और नोटबंदी भी देखी है। दुर्भाग्य से कोविड-19 महामारी ने पाठकों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। लॉकडाउन के दौरान डिजिटल रूप में न्यूज का उपभोग बढ़ने से यह स्पष्ट है कि अखबारों का प्रिंट मीडियम पुनर्जीवित नहीं होगा। ऐसे में मैं बहुत अफसोस के साथ मेल टुडे के प्रिंट एडिशन बंद होने की घोषणा कर रहा हूं। अपने वर्तमान स्वरूप में इस अखबार का आखिरी प्रिंट एडिशन रविवार, नौ अगस्त को पब्लिश होगा। मैं रोजाना सुबह इस अखबार को मिस करूंगा और मुझे पूरा भरोसा है कि तमाम पाठक भी इसे मिस करेंगे।’

इसके साथ ही इस मेल में अरुण पुरी ने यह भी कहा है, ‘भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हम मेल टुडे को डिजिटल अवतार में पेश करेंगे। अखबार की एडिटोरियल टीम के तमाम एम्प्लायीज को ग्रुप के विभिन्न डिजिटल, सोशल मीडिया और टीवी वर्टिकल्स में समायोजित करने के लिए उनका मूल्यांकन किया जा रहा है। जो सहयोगी बाहर अवसर तलाशेंगे, इंडिया टुडे समूह और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं जानता हूं कि उनके टैलेंट की काफी मांग होगी। हमारा एचआर डिपार्टमेंट अगले चरण में उनसे संपर्क करेगा।’


टैग्स इंडिया टुडे मेल टुडे अरुण पुरी प्रिंट मीडिया कली पुरी द्वैपायन बोस
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago