होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT Media में हुई नए CEO (प्रिंट) की नियुक्ति
HT Media में हुई नए CEO (प्रिंट) की नियुक्ति
ब्रैंड सॉल्यूशंस और कैटेगरी टीम के साथ ही प्रिंट बिजनेस को सपोर्ट करने वाली फाइनेंस, एचआर और सप्लाई चेन से जुड़ी टीमें उन्हें रिपोर्ट करेंगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘एचटी मीडिया’ (HT Media) ने समुद्र भट्टाचार्य (Samudra Bhattacharya) को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (प्रिंट) के पद पर नियुक्त किया है। भट्टाचार्य प्रॉडक्ट/जियोग्राफी इनोवेशन (product/geography innovation) आदि पर काम करेंगे। वह एचटी मीडिया के एमडी और सीईओ प्रवीण सोमेश्वर को रिपोर्ट करेंगे।
ब्रैंड सॉल्यूशंस और कैटेगरी टीम के साथ ही प्रिंट बिजनेस को सपोर्ट करने वाली फाइनेंस, एचआर और सप्लाई चेन से जुड़ी टीमें भट्टाचार्य को रिपोर्ट करेंगी। हालांकि प्रिंट की मार्केटिंग टीम एचटी मीडिया के ग्रुप सीएमओ राजन भल्ला को रिपोर्ट करना जारी रखेगी।
टैग्स प्रिंट मीडिया एचटी मीडिया समुद्र भट्टाचार्य प्रवीण सोमेश्वर