होम / प्रिंट / कोरोना के खिलाफ जंग में मुस्तैदी से जुटे ‘योद्धाओं’ को HT ने यूं किया सैल्यूट
कोरोना के खिलाफ जंग में मुस्तैदी से जुटे ‘योद्धाओं’ को HT ने यूं किया सैल्यूट
पूरी दुनिया में खौफ का प्रतीक बन चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पूरी दुनिया में खौफ का प्रतीक बन चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहुत सारे लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान भी गंवा चुके हैं जबकि इसके पीड़ितों की संख्या में भी रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तमाम एहतियाती कदम भी उठाए गए हैं। संकट के इस दौर में भी डॉक्टर, पुलिसकर्मी, दुकानदार, सफाई कर्मचारी, पत्रकार और अखबार विक्रेता अपनी जान की परवाह न करते हुए तमाम जोखिमों के बीच मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
कोरोनावायरस के खिलाफ इस जंग में जुटे कोरोनावॉरियर्स (Coronawarriors) के इस जज्बे को सम्मान देने के लिए ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) ने एक पहल #HTSalutes शुरू की है। इसके तहत ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ ने एक विडियो जारी किया है। इसके साथ ही अखबार ने अपने पाठकों से कहा है कि वे इस पहल को ज्यादा से ज्यादा कोरोनावॉरियर्स के साथ शेयर करें, जिन्हें वे जानते हैं ताकि उन्हें बताया जा सके कि देश के लिए उनके द्वारा की जा रही सेवा को लेकर हम कितने कृतज्ञ हैं।
In these times there are some that are risking it all just so we can feel a little safer. #HTSalutes these bravehearts and their undying spirit.
— Hindustan Times (@htTweets) April 13, 2020
Share this film with every #CovidWarrior you know and let them know how grateful you are for their service to the nation. pic.twitter.com/1giBBxCpal
टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स कोविड-19 कोरोनावायरस कोरोनावॉरियर्स