होम / प्रिंट / PM के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट्स मामले में HT ने उठाया ये कदम

PM के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट्स मामले में HT ने उठाया ये कदम

खुद को हिन्दुस्तान टाइम्स की पत्रकार बताते हुए आरोपित ने की थी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

खुद को ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (HT) की पत्रकार नूपुर कश्यप बताते हुए फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अखबार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अखबार की ओर से दिल्ली पुलिस की अपराध और आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज कराई गई शिकायत में नूपुर कश्यप और फेसबुक को आरोपित बनाया गया है।

इस शिकायत में कहा गया है कि ‘द प्रिंट’ (The Print) द्वारा 13 दिसंबर को एक स्टोरी पब्लिश करने के बाद नूपुर कश्यप ने खुद को ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत बताते हुए फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

ऑनलाइन पोर्टल ‘ऑप इंडिया’ (OpIndia) ने नूपुर कश्यप के दावे के अनुसार उसे ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में कार्यरत बताते हुए पीएम के खिलाफ उसकी टिप्पणी के बारे में स्टोरी पब्लिश की थी। शिकायत में कहा गया है कि ‘फेसबुक’ ने भी नूपुर कश्यप की टिप्पणी पर संज्ञान नहीं लेकर नूपुर द्वारा फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा का समर्थन किया है।

बता दें कि ‘ऑप इंडिया’ में एक खबर पब्लिश हुई थी, जिसमें नूपुर कश्यप को 'हिन्दुस्तान टाइम्स' की पत्रकार बताया गया था। इस पोर्टल के अनुसार, नूपुर का कहना था कि काश, सुनामी आ जाए और पीएम मोदी डूबकर मर जाएं।

‘ऑप इंडिया’ की इस स्टोरी को पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान टाइम्स रिपोर्ट एफआईआर नूपुर कश्यप पीए मोदी ऑप इंडिया
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago