होम / प्रिंट / ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में प्रांशु मिश्रा का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में प्रांशु मिश्रा का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
प्रांशु मिश्रा इससे पहले ‘सीएनएन न्यूज18’ लखनऊ में करीब सात साल से कार्यरत थे। उन्होंने इसी साल जून में इस चैनल के यूपी ब्यूरो चीफ पद से इस्तीफा देकर ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अंग्रेजी अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (HT) ने वरिष्ठ पत्रकार प्रांशु मिश्रा को रेजिडेंट एडिटर, लखनऊ के पद पर प्रमोट किया है। अपनी इस भूमिका में प्रांशु मिश्रा एचटी के मैनेजिंग एडिटर कुणाल प्रधान को रिपोर्ट करेंगे।
बता दें कि प्रांशु मिश्रा इससे पहले अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) लखनऊ में करीब सात साल से कार्यरत थे। उन्होंने इसी साल जून में इस चैनल के यूपी ब्यूरो चीफ पद से इस्तीफा देकर ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के साथ डिप्टी रेजिडेंट एडिटर (यूपी) के पद पर अपना सफर शुरू किया था।
अब ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ लखनऊ में रेजिडेंट एडिटर सुनीता एरोन के सेवानिवृत्त होने के बाद मैनेजमेंट ने प्रांशु मिश्रा को प्रमोशन का तोहफा देते हुए रेजिडेंट एडिटर पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रांशु मिश्रा को प्रिंट और टीवी मीडिया में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। प्रांशु मिश्रा ने मीडिया के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) से की थी। इसके बाद वह ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) और ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
प्रांशु मिश्रा मूल रूप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रांशु मिश्रा को इस नई और बड़ी भूमिका के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स एचटी रेजिडेंट एडिटर प्रांशु मिश्रा आरई