होम / प्रिंट / प्रमुख हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज पर आज इन खबरों ने बनाई अपनी जगह

प्रमुख हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज पर आज इन खबरों ने बनाई अपनी जगह

जैकेट विज्ञापन के कारण हिन्दुस्तान में आज तीसरे पेज को फ्रंट पेज का दर्जा दिया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रचंड बहुमत के बाद केजरीवाल सरकार गठन की तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं, तेल कंपनियों ने आम आदमी की जेब पर बड़ा प्रहार किया है। एलपीजी सिलेंडर के दामों में छह साल बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अधिकांश अखबारों ने इन खबरों को प्रमुखता से उठाया है। हालांकि, नवभारत टाइम्स से ‘महंगे सिलेंडर’ की अहमियत को समझने में चूक हो गई है। लिहाजा, आज शुरुआत नवभारत टाइम्स से ही करते हैं।

फ्रंट पेज पर काफी विज्ञापन हैं, इसलिए तीन बड़ी खबरों की ही गुंजाइश बन सकी है। लीड, केजरीवाल का 16 फरवरी को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह है। यह भी काफी हद तक साफ हो गया है कि उनकी टीम में पुराने चेहरे ही रहेंगे। इसी पर फोकस करते हुए खबर को उठाया गया है। साथ ही कांग्रेस में उपजी कलह का भी लीड में जिक्र है। पेज पर दूसरी प्रमुख खबर के रूप में पीएम मोदी की अपील है। मोदी ने देशवासियों से ईमानदारी से इनकम टैक्स भरने की अपील की है। दिल्ली में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या को भी पेज पर रखा गया है। इसके अलावा, चार सिंगल समाचारों को जगह मिली है, लेकिन एलपीजी सिलेंडर के दाम में 144 रुपए की बढ़ोतरी संक्षिप्त में है।

अब हिन्दुस्तान की बात करें तो जैकेट विज्ञापन के चलते तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। लीड, अरविंद केजरीवाल का 16 को संभावित शपथ ग्रहण समारोह है। जिसे ‘नई सरकार में सभी पुराने चेहरे होंगे’ शीर्षक के साथ लगाया गया है। कांग्रेस की कलह को लीड में जगह नहीं मिली है। नवभारत टाइम्स से इतर हिन्दुस्तान ने चुनावी मौसम में बढ़े गैस के दाम की अहमियत को समझते हुए खबर को प्रमुखता से पेज पर रखा है। सोशल मीडिया पर तेल कंपनियों के इस कदम को दिल्ली चुनाव में भाजपा की हार से जोड़कर देखा जा रहा है। 

पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकी हाफिद सईद को सजा सुनाई है, इस समाचार को अखबार ने पर्याप्त जगह दी है। हालांकि, खबर का शीर्षक गफलत पैदा करता है। सईद को दो मामलों में साढ़े पांच-साढ़े पांच साल की सजा हुई है, इस लिहाज से कुल सजा अवधि हुई 11 वर्ष, लेकिन हेडलाइन में केवल साढ़े पांच साल का जिक्र है, जबकि बाकी अखबार 11 ही लिख रहे हैं। वहीं, गार्गी कॉलेज विवाद में 10 लोगों की गिरफ्तारी और दिल्ली में परिवार के पांच लोगों की हत्या को भी पेज पर जगह मिली है। इसके अलावा, पांच सिंगल समाचार हैं, जिनमें ‘दो भारतीयों में कोरोना की पुष्टि’, ‘निर्भया मामले में सुनवाई’, और ‘महाराष्ट्र के सभी कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य’ प्रमुख हैं।

अब रुख करते हैं दैनिक जागरण का। लीड केजरीवाल का 16 फरवरी को संभावित शपथ ग्रहण समारोह है, जबकि दिल्ली में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या को दूसरी बड़ी खबर के रूप में पेश किया गया है। आतंकी हाफिज सईद को मिली सजा प्रमुखता के साथ पेज पर है।

अखबार ने सजा की अवधि 11 वर्ष बताई है। वहीं, कांग्रेस की कलह को संजय मिश्र ने अपनी बाईलाइन स्टोरी के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया है, इस खबर को एंकर में जगह मिली है। नवभारत टाइम्स की तरह दैनिक जागरण ने भी सिलेंडर के दामों में जबरदस्त इजाफे की खबर को संक्षिप्त में रखा है।

अमर उजाला ने निर्भया की मां की टूटती आस को फ्रंट पेज की लीड लगाया है। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने रोते हुए सभी दोषियों के खिलाफ फिर से डेथ वारंट जारी करने की मांग की। सीबीआई बनाम सीबीआई मामले में अदालत की फटकार को भी लीड के हिस्से के रूप में रखा गया है। केजरीवाल के 16 फरवरी को संभावित शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही महंगाई की बढ़ती मार को प्रमुखता के साथ जगह मिली है। दिल्ली में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या सेकंड लीड है।

सड़क हादसे में 16 की मौत, हाफिज सईद को 11 साल की सजा और बाल सुरक्षा पर अदालत का सख्त रुख भी फ्रंट पेज पर है। बाल सुरक्षा वाली खबर को डॉटेड बॉक्स में रखा गया है। कभी-कभी इस तरह के प्रयोगों से पेज में निखार आ जाता है। एंकर की बात करें, तो यहां मुद्रा तस्करी के अनोखे तरीके का जिक्र है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने मूंगफली में छिपाकर ले जाई जा रही 45 लाख की विदेशी मुद्रा जब्त की है। इसके अलावा, घाटी के दौरे पर आए 25 विदेशी राजनयिकों से जुड़े समाचार को फोटो के रूप में पेज पर जगह दी गई है।

वहीं, दैनिक भास्कर की बात करें तो दिल्ली में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की खबर को लीड लगाया गया है। महंगाई बढ़ने और उत्पादन घटने से जुड़ी खबर को भी काफी बड़ी जगह दी गई है। निर्भया मामले की खबर भी पेज पर है। इसके अलावा गार्गी कॉलेज फेस्ट छेड़छाड़ के मामले में 10 आरोपितों की गिरफ्तारी और हाफिज सईद को 11 साल की सजा की खबर को डेढ़-डेढ़ कॉलम में आसपास रखा गया है। एंकर में अखबार ने खास रिपोर्ट दी है, जिसके अनुसार रतन टाटा ने पांच महीने में ही 17 पोस्ट से 10 लाख फालोअर्स जोड़ने का कीर्तिमान रचा है।   

सबसे आखिरी में बात करते हैं राजस्थान पत्रिका की। फ्रंट पेज की शुरुआत गैस सिलेंडर की कीमतों में जबर्दस्त इजाफे की खबर से हुई है। इस खबर को रंगीन बैकग्राउंड में रखा गया है। टॉप बॉक्स में अमेरिकी अख़बार का सनसनीखेज खुलासा है, जिसके मुताबिक सीआईए और जर्मन एजेंसियों ने कोड मशीनों से भारत की जासूसी की थी। लीड सबसे अलग आतंकी हाफिज सईद को मिली 11 साल की सजा है। कश्मीर पहुंचे विदेशी राजनयिकों को फोटो के रूप में पेज पर रखा गया है।

वहीं, निर्भया मामले की सुनवाई के साथ ही हाई कोर्ट के जज पर यौन शोषण के आरोप से जुड़े महत्वपूर्ण समाचार को भी जगह मिली है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है ग्वालियर पीठ से ताल्लुक रखने वाले इस मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है। उमर अब्दुल्ला की नागरिक सुरक्षा कानून के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से जज ने खुद को हटा लिया है। इस खबर को अखबार ने सिंगल कॉलम में रखा है। एंकर में मुकेश केजरीवाल की बाईलाइन है, जिन्होंने केजरीवाल की ताजपोशी की तैयारियों पर प्रकाश डाला है।

आज का किंग कौन?

1: लेआउट के लिहाज से आज अमर उजाला सबसे आगे है। अखबार ने बेहद खूबसूरत फ्रंट पेज डिजाइन किया है।

2: खबरों की प्रस्तुति में भी बाजी अमर उजाला के नाम रही है। हिन्दुस्तान को दूसरे नंबर पर रखा जा सकता है।

3: शीर्षक को कलात्मक बनाने के प्रयास में नवभारत टाइम्स अव्वल है। लीड खबर का शीर्षक ‘सरकार नई, टीम वही’ काफी अच्छा है।

4: खबरों की बात करें, तो नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण दोनों ने महंगाई की मार से जुड़ी खबर की अहमियत को आंकने में गलती की है। यूं तो सिलेंडर के दामों में इजाफा होता रहता है, लेकिन यह वृद्धि छह साल में सबसे बड़ी है। इसके अलावा, दिल्ली चुनाव परिणाम के ठीक बाद यह बढ़ोतरी की गई है, इस लिहाज से खबर को प्रमुखता के साथ फ्रंट पेज पर रखा जाना चाहिए था।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago