होम / प्रिंट / अब नए तेवर व कलेवर के साथ पाठकों को पढ़ने को मिलेगा यह अखबार

अब नए तेवर व कलेवर के साथ पाठकों को पढ़ने को मिलेगा यह अखबार

राजनगर डिस्ट्रिक सेंटर (आरडीसी) में पिछले दिनों अखबार के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से पब्लिश होने वाला हिंदी दैनिक ‘अथाह’ (Athah) अब नए तेवर व कलेवर के साथ पाठकों को पढ़ने के लिए मिलेगा। राजनगर डिस्ट्रिक सेंटर (आरडीसी) में शुक्रवार को अखबार के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही अखबार ने डिजिटल की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं और अपनी वेबसाइट https://dainikathah.com/ लॉन्च की है। इस अखबार का ई-पेपर भी पाठकों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

अखबार के प्रधान संपादक अशोक ओझा ने बताया कि हालांकि अखबार पिछले 33 सालों से प्रकाशित हो रहा है, लेकिन अब नए तेवर व कलेवर के साथ यह पाठकों के सामने पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि निष्पक्षता और पारदर्शिता अखबार की प्राथमिकता होगी।अखबार में सामाजिक, राजनीतिक, साहित्यिक, खेलकूद, अध्यात्म और मनोरंजन से जुड़ी खबरों के साथ जनहित से जुड़ी सरकारी और गैरसरकारी योजनाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अखबार में समाचारों के साथ विचार और विश्लेषण को भी महत्व दिया जाएगा और यही इसकी टैगलाइन भी रखी गई है। छह पेज के इस अखबार की कीमत दो रुपए रखी गई है। बता दें कि अशोक ओझा पूर्व में राष्ट्रीय सहारा, दैनिक भास्कर गाजियाबाद में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह दैनिक जागरण, गाजियाबाद में लंबे समय तक ब्यूरो चीफ भी रहे हैं। वह दैनिक जागरण में जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में चीफ रिपोर्टर भी रह चुके हैं।


टैग्स अखबार अथाह दैनिक अथाह नया अखबार लॉन्चिंग
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

1 week ago

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

57 minutes ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

11 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

48 minutes ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago