होम / प्रिंट / 'हिंदी बेस्टसेलर' के नामों से उठा पर्दा, यहां देखें पूरी लिस्ट

'हिंदी बेस्टसेलर' के नामों से उठा पर्दा, यहां देखें पूरी लिस्ट

दैनिक जागरण और नील्सन बुकस्कैन की ओर से बेस्टसेलर सूची में कथा, कथेतर, कविता और अनुवाद श्रेणियों में 10-10 किताबों की सूची जारी की गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दैनिक जागरण एवं नील्सन बुक्सकैन द्वारा वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही (अप्रैल 2019- जून 2019) की 'हिंदी बेस्टसेलर' सूची की घोषणा कर दी गई है। साहित्य अकादमी में वरिष्ठ लेखक और स्तंभकार प्रो.पुष्पेश पन्त एवं जागरण प्रकाशन लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बसंत राठौड़ द्वारा इसकी घोषणा की गई। यह 'हिंदी बेस्टसेलर' चार श्रेणियों कथा (फिक्शन), कथेतर (नॉन फिक्शन), अनुवाद (ट्रांसलेशन) एवं कविता (पोइट्री) में जारी हुई। इसके बाद पुष्पेश पन्त, प्रकाशक नीता गुप्ता एवं कथाकार और अनुवादक प्रभात रंजन द्वारा ‘भारतीय भाषा और अनुवाद’ विषय पर परिचर्चा की गई।दैनिक जागरण और नील्सन बुकस्कैन की ओर से बेस्टसेलर सूची में कथा, कथेतर, कविता और अनुवाद की श्रेणियों में 10-10 किताबों की सूची जारी की गई है।

कथा श्रेणी (फिक्शन) में सुरेन्द्र मोहन पाठक का 300वां उपन्यास एवं विमल सीरिज का 43वां उपन्यास ‘कहर’ पहले स्थान पर रहा है। इसके अलावा टॉप 10 में नीलोत्पल मृणाल की ‘औघड़’ एवं ‘डार्क हॉर्स:एक अनकही दास्तान’, लेखक ’सत्य व्यास’ की तीन किताबें ‘बनारस टॉकीज’, ‘चौरासी’  और ‘दिल्ली दरबार’, लेखक गौरव सोलंकी के ‘ग्यारहवीं –A के लड़के’ ,दिव्या प्रकाश दुबे की ‘अक्टूबर जंक्शन’, शंशाक भारतीय की ‘देहाती लड़के’ एवं आशुतोष गर्ग की पुस्तक ‘अवस्थामा: महाभारत का शापित योद्धा’ शामिल हैं।

कथेतर ( नॉन फिक्शन) श्रेणी में लेखक अशोक कुमार पाण्डेय की ‘कश्मीरनामा’ इस बार भी शीर्ष पर है। लेखक विजय त्रिवेदी की तीन पुस्तकें ‘बीजेपी: कल,आज और कल’ , ’हार नही मानूंगा: अटल जीवन गाथा’ ,’यदा यदा ही योगी’, अभिनेता आशुतोष राणा की ‘मौन मुस्कान की मार’ लेखक अजीत भारती की‘ बकर पुराण’ शीर्ष 10 में हैं।

कविता श्रेणी (पोइट्री) में भारतीय उर्दू शायर और हिंदी फिल्मों के गीतकार राहत इंदोरी के दो काव्य संकलन ‘नाराज’ और ‘दो कदम और सही’ पहले और दूसरे स्थान पर रहे हैं। अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक, गीतकार पीयूष मिश्रा की दो पुस्तकें ‘तुम मेरी जान हो रजिया बी’ एवं ‘कुछ इश्क किया कुछ काम किया’ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इनके अलवा कविता श्रेणी में गीतकार गुलजार, जावेद अख्तर, मुनव्वर राना, वसीम बरेलवी, गौतम राजऋषि और सार्थक सागर के एक-एक काव्य संकलन इस श्रेणी में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

अनुवाद श्रेणी (ट्रांसलेशन) में चेतन भगत का ‘द गर्ल इन रूम 105’ शीर्ष पर है। लेखिका अरुंधती रॉय ‘एक था डॉक्टर एक था संत’, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की ‘गोपालगंज से रायसीना’,  रुचिर शर्मा की ‘डेमोक्रेसी ओन द रोड: लोकतंत्र वाया सड़क मार्ग’-भारत की 25 साल की चुनावी यात्राओं का निचोड़,  डॉ.प्रणॉय रॉय और दोराबजी सोपारीवाला द्वारा लिखित ‘वर्डिक्ट: भारतीय जनादेश- चुनावों का विश्लेषण’ अनुवाद श्रेणी में टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।  लेखक अमीश त्रिपाठी की ‘सीता-मिथिला की योद्धा’ एवं ‘इंश्वाकू के वंशज’  पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मकथा ‘मेरी जीवन यात्रा’  एवं देवदत्त पटनायक ‘मेरी गीता’ भी अनुवाद श्रेणी में शीर्ष 10 में हैं।

 


टैग्स दैनिक जागरण बेस्ट सेलर नील्सन बुकस्कैन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago