होम / प्रिंट / 150 से ज्यादा अखबारों पर लगी रोक, देखें पूरी लिस्ट
150 से ज्यादा अखबारों पर लगी रोक, देखें पूरी लिस्ट
सूचना-प्रसारण मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन की ओर से इस बारे में एक पत्र भी जारी किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
सरकार ने 150 से ज्यादा अखबारों की मान्यता स्थगित कर दी है। सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) के ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन (BOC) की ओर से इस आशय का एक पत्र भी जारी किया गया है।
इस पत्र में कहा गया है कि इन अखबारों के पब्लिशर्स ने अपने-अपने अखबारों के प्रकाशन के बाद जनवरी 2019 से जुलाई 2019 तक लगातार इसकी एक-एक कापी सूचना विभाग के आफिसों में जमा नहीं कराई। जबकि प्रिंट मीडिया एडवर्टाइजिंग पॉलिसी 2016 के क्लॉज 13 के अनुसार, ‘BOC’ के पैनल में शामिल सभी अखबारों को प्रत्येक महीने की 15 तारीख तक बीओसी मुख्यालय अथवा प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के रीजनल ऑफिसों में एक-एक कॉपी जमा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर अखबारों की मान्यता स्थगित की जा सकती है।
बताया जाता है कि जिन अखबारों की मान्यता स्थगित की गई है, वे ‘BOC’ से विज्ञापन की सुविधा तो प्राप्त कर रहे थे, लेकिन अखबार की कॉपी जमा नहीं कर रहे थे। ऐसे में प्रिंट मीडिया एडवर्टाइजमेंट पालिसी-2016 के क्लॉज-25B के तहत इन सभी अखबारों का प्रकाशन निलंबित कर दिया गया है।
जिन अखबारों के खिलाफ य़ह कार्रवाई की गई है, उनकी लिस्ट और इस संबंध में जारी आदेश को आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय मान्यता मान्यता स्थगित ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन