होम / प्रिंट / Mint से जुड़े गौरव लघाटे, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
mint से जुड़े गौरव लघाटे, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
अंग्रेजी के बिजनेस अखबार ‘मिंट’ (mint) की मीडिया और मार्केटिंग एडिटर शुचि बंसल यहां अपने 13 साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गई हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
अंग्रेजी के बिजनेस अखबार ‘मिंट’ (mint) की मीडिया और मार्केटिंग एडिटर (हेड ऑफ कंज्यूमर वर्टिकल) शुचि बंसल यहां अपने 13 साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गई हैं। उनकी जगह अब गौरव अघाटे (Gaurav Laghate) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरव अघाटे इससे पहले ‘इकनॉमिक्स टाइम्स’ (Economic Times) में सीनियर असिस्टेंट एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
इस बारे में ‘मिंट’ के एडिटर श्रुतिजीत केके (Sruthijith KK) उर्फ एसके की ओर से जारी एक मेल में कहा गया है, ‘मिंट के लिए शुचि एक आदर्श सहयोगी रही हैं। मैं शुचि को उनकी वर्षों की सेवा और मिंट के प्रति प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। व्यक्तिगत रूप से पिछले दो वर्षों में बतौर वरिष्ठ सहयोगी हमने एक साथ काम किया है। मैं भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’
वहीं, लघाटे के बारे में श्रुतिजीत केके ने लिखा है, ‘मुझे यह जानकारी शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि गौरव अघाटे आज हमारे साथ टीम में शामिल हुए हैं और वह शुचि की जगह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। गौरव ने हाल के वर्षों में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स बिजनेस और विज्ञापन व संबंधित क्षेत्रों के आक्रामक कवरेज के साथ फ्रंट फुट पर अपनी पारी खेली है।’
इसके साथ ही श्रुतिजीत ने लिखा है, ‘लघाटे ने बिजनेस स्टैंडर्ड, टेलीविजन पोस्ट, इंडियन टेलीविजन और हाल ही में द इकनॉमिक टाइम्स जैसे पब्लिकेशंस में इसके विकास पर नज़र रखते हुए इस क्षेत्र को 14 वर्षों तक कवर किया है।’
टैग्स इकनॉमिक टाइम्स श्रुतिजीत केके गौरव लघाटे शुचि बंसल