होम / प्रिंट / 45 साल का हुआ ये अंग्रेजी अखबार
45 साल का हुआ ये अंग्रेजी अखबार
वर्ष 1978 में आज ही के दिन यानी 16 अप्रैल को इस अखबार की लॉन्चिंग हुई थी और यह संयुक्त अरब अमीरात का सबसे लंबे समय तक चलने वाला अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘संयुक्त अरब अमीरात’ (UAE) का पहला अंग्रेजी अखबार ‘खलीज टाइम्स’ (Khaleej Times) 16 अप्रैल को 45 साल का हो गया है। बता दें कि वर्ष 1978 में 16 अप्रैल को इस अखबार की लॉन्चिंग हुई थी और यह संयुक्त अरब अमीरात का सबसे लंबे समय तक चलने वाला अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र है।
दुबई से संचालित इस अखबार में दुनिया भर की न्यूज और ओपिनियन शामिल रहते हैं और इसमें यूएई व यहां के लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पूरे देश में इसका डिस्ट्रीब्यूशन किया जाता है।
गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात सरकार, गलादरी ब्रदर्स और पाकिस्तान में डॉन मीडिया समूह के बीच एक साझेदारी के माध्यम से 16 अप्रैल 1978 को संयुक्त अरब अमीरात के इस अंग्रेजी अखबार की शुरुआत हुई थी।
टैग्स जन्मदिन खलीज टाइम्स यूएई दुबई संयुक्त अरब अमीरात