होम / प्रिंट / कोरोना की दूसरी लहर के बीच न्यूजपेपर इंडस्ट्री को है ये उम्मीद

कोरोना की दूसरी लहर के बीच न्यूजपेपर इंडस्ट्री को है ये उम्मीद

कारोबार में मंदी के बावजूद, अखबारों का सर्कुलेशन लगभग सामान्य है, जिससे प्रिंट इंडस्ट्री को यह उम्मीद बनी हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

इस समय देश कोरोनावायरस (कोविड-19) की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, लेकिन देश की न्यूजपेपर इंडस्ट्री को भरोसा है कि जिस तरह से कोरोना की पहली लहर के समय तमाम अखबारों को कोरोना के डर और लॉकडाउन के चलते कुछ समय के लिए अपनी प्रिंटिंग बंद करनी पड़ी थी, वैसा इस बार नहीं होगा। कारोबार में मंदी के बावजूद, अखबारों का सर्कुलेशन लगभग सामान्य है, जिससे प्रिंट इंडस्ट्री को यह उम्मीद बनी हुई है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि पहले लॉकडाउन ने अखबारों के प्रति लोगों का लगाव और बढ़ा दिया था और क्रेडिबल न्यूज के लिए रीडर्स को इस माध्यम पर फिर वापस आना पड़ा। ‘एडवांस फील्ड एंड ब्रैंड सॉल्यूशंस एलएलपी’ (Advance Field And Brand Solutions LLP) ने एक स्टडी के अनुसार निष्कर्ष निकाला है कि पहले लॉकडाउन के दौरान 38 प्रतिशत पाठक एक घंटे से ज्यादा समय अपने पसंदीदा अखबार को दे रहे थे, जबकि कोविड से पहले यह संख्या 16 प्रतिशत थी।

‘डीबी कॉर्प लिमिटेड’ (D. B. Corp Ltd) के प्रमोटर डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल का कहना है, ‘कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बाजार बंदी या अन्य पाबंदियां पहले की तरह सख्त नहीं हैं, बल्कि इस बार पहले के मुकाबले थोड़ी ज्यादा छूट है। कर्फ्यू, लॉकडाउन, खासकर कटेंटमेंट जोन तैयार करना, मार्केट को बंद करना और आवागमन के साधनों को रोकना एक अस्थायी मुद्दा था। हालांकि, इससे हमें डिस्ट्रीब्यूशन की वैकल्पिक व्यवस्था करने का मौका मिला और कंटेंटमेंट जोन में अखबारों के वितरण की अनुमति के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ भी संपर्क बढ़ा। गिरीश अग्रवाल के अनुसार, हमने देखा है कि कवरेज के मामले में विश्वसनीय और विस्तृत कवरेज के कारण समय के साथ वर्तमान के साथ तमाम नए पाठक भी इस मीडियम पर आ रहे हैं।

पिछली बार सर्कुलेशन कम होने और मार्केट में एडवर्टाइजर्स की गैरमौजूदगी ने न्यूजपेपर इंडस्ट्री के लिए मार्केट में एक तरह से सूखा ला दिया था, हालांकि वर्ष 2020 में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में तमाम अखबारों ने सरकार द्वारा समाचार पत्रों को आवश्यक सेवा के रूप में वर्गीकृत करने के साथ त्वरित रीबूट कार्यक्रम शुरू किया।

इस बार सरकार ने और ज्यादा सपोर्ट किया है, इसके तहत सभी मार्केट्स में कर्फ्यू के समय में अखबार वितरण का समय बढ़ाया गया है। इसके अलावा, कई राज्य सरकारों ने अखबार विक्रेताओं को ‘कोरोना वॉरियर्स’ का दर्जा दिया है और वैक्सीनेशन में उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।

साउथ के मार्केट की बात करें तो वहां पर भी समान स्थिति है। इस बारे में ‘मातृभूमि ग्रुप’ (Mathrubhumi Group) के एमडी एमवी श्रेयम्स कुमार का कहना है, ‘मातृभूमि के सर्कुलेशन में कमी नहीं आई है। वास्तव में अखबार को पढ़ने में बिताए जाने वाले समय में लॉकडाउन के दौरान दोगुना बढ़ोतरी हुई है। देश-दुनिया के साथ स्थानीय खबरों के लिए पाठक अखबारों को सबसे ज्यादा विश्वसनीय स्रोत मानते हैं।’ मातृभूमि का 14 लाख कॉपियों से ज्यादा सर्कुलेशन है और इसके सर्कुलेशन में कोई कमी नहीं आई है।  

श्रेयम्स कुमार का यह भी कहना है, ‘इस मामले में सरकार काफी सपोर्टिव है। कड़े लॉकडाउन के बावजूद कहीं पर भी अखबार के वितरण को रोके जाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। अखबारों के सुचारु वितरण में केरल बहुत कुशल और प्रभावी राज्य रहा है।’

बिजनेस की बात करें तो इस साल की शुरुआत इंडस्ट्री के लिए अच्छी रही थी। अखबारों के विज्ञापन (ad volumes) की बात करें तो जनवरी 2020 से मार्च 2020 की तुलना में जनवरी 2021 से मार्च 2021 के बीच प्रति अखबार/प्रतिदिन यह लगभग एकसमान रहा। ‘टैम एडेक्स’ (TAM AdEx) के नवीनतम डाटा के अनुसार, दोनों अवधियों में प्रिंट पर विज्ञापन देने वाली टॉप कैटेगरीज भी समान रही हैं। प्रिंट के साथ काम करने के लिए उत्सुक ब्रैंड्स के निरंतर समर्थन के कारण इंडस्ट्री को आगामी समय में विज्ञापन खर्च (AdEx) में बड़ी गिरावट दिखाई नहीं दे रही है।

इस बारे में ‘कॉर्निटोज’ (Cornitos) कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम अग्रवाल का कहना है, ‘पिछली साल जब देश महामारी की चपेट में आया था, उस समय अखबार भी काफी बुरे दौर से गुजरे थे, लेकिन वर्तमान में ऐसा नहीं है। वे (अखबार) मजबूती के साथ वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही हम ऐसा होते हुए देखेंगे। हमें उम्मीद है कि हम भविष्य में भी उनके साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने में सक्षम होंगे।’


टैग्स अखबार प्रिंट गिरीश अग्रवाल डीबी कॉर्प मातृभूमि न्यूजपेपर श्रेयम्स कुमार एडेक्स प्रिंट पब्लिकेशंस विक्रम अग्रवाल
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago