होम / प्रिंट / अब मुफ्त में पढ़ने को नहीं मिलेगा टाइम्स ऑफ इंडिया का E-paper, चुकानी होगी यह कीमत
अब मुफ्त में पढ़ने को नहीं मिलेगा टाइम्स ऑफ इंडिया का e-paper, चुकानी होगी यह कीमत
शुक्रवार से यह नई व्यवस्था लागू की गई है और कुछ ही घंटों में सैकड़ों लोगों ने इस सर्विस के लिए साइनअप (signing up) भी कर लिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
अंग्रेजी अखबार ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) से एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि अब इस अखबार का ई-पेपर पढ़ने के लिए पाठकों को इसे सबस्क्राइब करना होगा, जिसके लिए शुल्क भी चुकाना होगा। यानी बिना सबस्क्राइब किए आप इसे नहीं पढ़ सकेंगे। 15 मई से यह नई व्यवस्था लागू की गई है और कुछ ही घंटों में सैकड़ों लोगों ने इस सर्विस के लिए साइनअप (signing up) भी कर लिया।
न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अखबार का ई-पेपर अभी तक देश में पाठकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध था, जिसके लिए अब हर महीने 199 रुपए (जीएसटी अलग से) चुकाने होंगे। इसके साथ ही ‘टाइम्स प्राइम’, जिसमें एक्सक्लूसिव स्टोरी होती हैं, वह भी सबस्क्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ का ई-पेपर तीन डॉलर प्रतिमाह अथवा 30 डॉलर सालाना के शुल्क पर सबस्क्राइब किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में इंडियन रीडरशिप सर्वे की चौथी तिमाही (IRS Q4 2019) के आंकड़ों के अनुसार ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की कुल रीडरशिप 1.73 करोड़ है।
टैग्स प्रिंट इंडस्ट्री इंडियन रीडरशिप सर्वे द टाइम्स ऑफ इंडिया आईआरएस पेवॉल ई-पेपर E-Paper