होम / प्रिंट / वीर सावरकर के व्यक्तित्व को सही मायनों में रेखांकित करती है ये किताब: डॉ. मोहन भागवत

वीर सावरकर के व्यक्तित्व को सही मायनों में रेखांकित करती है ये किताब: डॉ. मोहन भागवत

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जिंदगी के अनछुए पन्नों से रूबरू कराने के लिए वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और राजनीतिक विश्लेषक उदय माहूरकर व चिरायु पंडित ने एक किताब लिखी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जिंदगी के अनछुए पन्नों से रूबरू कराने के लिए वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और राजनीतिक विश्लेषक उदय माहूरकर (Uday Mahurkar) व चिरायु पंडित ने एक किताब लिखी है। ‘वीर सावरकर- द मैन हू कुड हैव प्रिवेंटेड पार्टिशन’ शीर्षक से लिखी गई इस किताब की लॉन्चिंग 12 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे नई दिल्ली स्थित ‘डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर‘ में की गई।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुए एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ‘ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने इस किताब को लॉन्च किया। बता दें कि यह किताब ‘रूपा पब्लिकेशंस इंडिया’ की ओर से प्रकाशित की गई है।

कार्यक्रम में किताब के लेखक उदय माहूरकर ने कहा, ‘यह किताब क्रांतिकारी सावरकर के बारे में कम, देशभक्त सावरकर के बारे में अधिक बातें कहती है। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना की, जिसमें उन्होंने साफ़ कहा था कि सभी धर्मों को स्वतंत्र रूप से रहने की इजाजत है, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अल्पसंख्यक किसी परेशानी का सामना करता है तो सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।’

वहीं, किताब के सह लेखक चिरायु पंडित ने कहा, ‘वीर सावरकर का जीवन स्वतंत्रता संग्राम की जीती-जागती गाथा रहा है, वह देशभक्ति की एक जीवंत मिसाल हैं। इस किताब का सह-लेखक बनाने के लिए मैं माहूरकर जी का आजीवन ऋणी रहूंगा।’

इस दौरान केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘वीर सावरकर जैसे नायक के बारे में लिखना-पढ़ना कोई आसान काम नहीं है। सावरकर के जीवन के इतने आयाम हैं कि उन्हें एक किताब में समाहित करना चुनौती भरा काम है, जिसे इस पुस्तक के लेखकों ने बाखूबी निभाया है। मैं उदय माहूरकर व चिरायु पंडित को धन्यवाद देता हूं कि पुस्तक के बारे में सही जानकारी लोगों को मिल पाएगी। अटल जी ने भी सावरकर को तेज, त्याग और तप की प्रतिमूर्ति कहा था।’

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मोहन भागवत ने कहा, ‘आज वीर सावरकर के बारे में सही जानकारी का अभाव है, ये हमें स्वीकार करना होगा। आज सावरकर के जिन सिद्धांतों को देश की सबसे अधिक आवश्यकता है, उससे हमें रूबरू करवाने का काम ये पुस्तक करती है। जब इस देश को आजादी मिली, उसके बाद सावरकर को बदनाम करने की मुहिम चली और बड़ी तेजी से चली। लेकिन यह सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, अब अगला लक्ष्य विवेकानंद, दयानंद सरस्वती और योगी अरविंद हैं। भारत की जो वास्तविक राष्ट्रीयता है, वो इन महापुरुषों में समाहित है। इन्हीं तीन लोगों के विचारों के कारण सावरकर इतने बड़े देशभक्त बने।’


टैग्स राजनाथ सिंह वीर सावरकर बुक लॉन्चिंग किताब लॉन्चिंग डॉ. मोहन भागवत रूपा पब्लिकेशंस इंडिया चिरायु पंडित उदय माहूरकर
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago