होम / प्रिंट / BCCL की इस याचिका को कोर्ट ने माना सही, लगाई ये रोक

BCCL की इस याचिका को कोर्ट ने माना सही, लगाई ये रोक

कंपनी ने आरोप लगाया था कि ये नेटवर्क और व्यक्ति गैरकानूनी तरीके से इन अखबारों के इंटरनेट संस्करण का प्रसार कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कॉपी राइट्स के उलंघन के मामले में सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप और टेलीग्राम व कुछ व्यक्तियों पर बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लि. के ई-अखबारों, जैसे- ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (टीओआई) और ‘नवभारत टाइम्स’ का प्रसार करने की अंतरिम रोक लगा दी है।

कंपनी ने आरोप लगाया था कि ये नेटवर्क और व्यक्ति गैरकानूनी तरीके से इन अखबारों के इंटरनेट संस्करण का प्रसार कर रहे हैं।

न्यायाधीश जयंत नाथ ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या प्रतिवादी के प्लेटफॉर्म्स पर वादी के ई-पेपर (इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में) को अवैध रूप से प्रसारित करने का कार्य इसके कॉपीराइट का उल्लंघन लगता है। उन्होंने बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के पक्ष में आदेश देते हुए इस तरह के कार्य के खिलाफ अंतरिम तौर पर रोक लगा दी।

अदालत ने वॉट्सऐप और टेलीग्राम को नोटिस भी जारी किया। इन दोनों ऐप के जरिए फोटो, संदेश, दस्तावेज और वीडियो तत्काल भेजे जाते हैं और कुछ लोग इन प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग ग्रुप्स के ‘एडमिनिस्ट्रेटर’ के रूप में काम करते हैं।

अदालत ने इन प्लेटफॉर्म्स से मामले में अपना पक्ष रखने और आदेश का पालन करने को कहा है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी मामले में अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 18 अगस्त को होगी।

सुनवाई के दौरान बेनेट कोलमैन एंड कंपनी के वकील ने कहा कि बिना अधिकृत मंजूरी के ई-न्यूजपेपर के रूप में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘नवभारत टाइम्स’ को विभन्न वॉट्सऐप ग्रुप और टेलीग्राम पर प्रसारित किया जा रहा है। यह कॉपीराइट का उल्लंघन का मामला है।

उन्होंने कहा कि यह मामला 2020 में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए ‘लॉकडाउन’ से शुरू हुआ। लोगों ने ई-न्यूजपेपर डाउनलोड कर उसे दूसरे ग्रुप में प्रसारित करना शुरू किया।

वकील के मुताबिक, जून 2020 में कंपनी को वॉट्सऐप पर कॉपीराइट के उल्लंघन की जानकारी मिली। इस संदर्भ में मंच को नोटिस दिया गया लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ।


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया वॉट्सऐप नवभारत टाइम्स दिल्ली हाईकोर्ट ई-पेपर टेलीग्राम
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago