होम / प्रिंट / दिल्ली HC ने बिजनेस मैगजीन को दिया निर्देश, OYO के खिलाफ हटाए 'अपमानजनक' लेख

दिल्ली HC ने बिजनेस मैगजीन को दिया निर्देश, OYO के खिलाफ हटाए 'अपमानजनक' लेख

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिजनेस मैगजीन ‘इनवेंटिवा’ को निर्देश दिया है कि वह ओयो (OYO) के खिलाफ प्रकाशित छह 'अपमानजनक' लेखों को तत्काल प्रभाव से हटाए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिजनेस मैगजीन ‘इनवेंटिवा’ को निर्देश दिया है कि वह ओयो (OYO) के खिलाफ प्रकाशित छह 'अपमानजनक' लेखों को तत्काल प्रभाव से हटाए।

‘लाइव लॉ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस मिनी पुष्कर्ण ने नाइन नेटवर्क के स्वामित्व वाली इस वेबसाइट को ओयो के खिलाफ किसी भी तरह के झूठे, अपमानजनक, और गलत जानकारी देने या लेख प्रकाशित और प्रसारित करने से रोक दिया है।

आपको बता दें कि इस साल और 2019 में ओयो के खिलाफ करीब छह लेख प्रकाशित किए गए थे, जिनमें कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग और बाकी घोटालों में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था।

ओयो रूम्स के रूप में अपना बिजनेस चलाने वाली कंपनी ऑरवेल स्टेयस लिमिटेड (ओएसएल) द्वारा नाइन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बिजनेस मैगजीन इनवेंटिवा ओयो के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रचार किया जा रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि कंपनी व उसके संस्थापक की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से झूठे, अपमानजनक, मानहानि बयान व गलत आर्टिकल प्रकाशित किए जा रहे हैं, जोकि प्रतिवादियों की वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे।

आर्टिकल में लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए, ओयो ने कोर्ट को बताया कि कंपनी व उनके संस्थापक के खिलाफ कोई भी मनी लॉन्ड्रिंग या टैक्स चोरी का  मामला लंबित नहीं है। कोर्ट को यह भी बताया गया कि वादी कंपनी के खिलाफ कोई दिवाला कार्यवाही लंबित नहीं है।

ओयो ने आरोप लगाते हुए यह तर्क दिया कि वेबसाइट ने ऐसे तीखें शब्दों और विवादस्पद लेखों का इस्तेमाल इसलिए किया है ताकि अपने दर्शकों की संख्या को बढ़ा सके और इससे उसे फायदा हो।

इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि न्यायालय आरोप लगाने वाली कंपनी के कर्मचारियों, एजेंटों, प्रतिनिधियों और बाकी सभी लोगों को ओयो के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक, झूठे और गलत जानकारी के लेखों को प्रकाशित करने से रोकता है।

इसके साथ ही कोर्ट ने आरोप लगाने वाली कंपनियों के खिलाफ नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।


टैग्स दिल्ली हाई कोर्ट बिजनेस मैगजीन अपमानजनक लेख
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

17 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

59 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago