होम / प्रिंट / डेक्कन क्रॉनिकल ने अपने इन एडिशंस को किया बंद
डेक्कन क्रॉनिकल ने अपने इन एडिशंस को किया बंद
इस साल फरवरी में डेक्कन क्रॉनिकल ने अपने बिजनेस अखबार ‘फाइनेंशियल क्रॉनिकल’ (Financial Chronicle) के पांच एडिशंस को बंद कर दिया था, और अब दो एडिशंस...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रॉनिकल (Deccan Chronicle) से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अखबार ने अपना बेंगलुरु और केरल एडिशन बंद कर दिया है।
बता दें कि 1930 में स्थापित यह कंपनी बेंगलुरु और केरल को छोड़कर अब तमिलनाडु(4), आंध्र प्रदेश (5) और तेलंगाना (2) को मिलाकर 11 एडिशंस प्रकाशित करता है।
मुंबई, कोलकाता और नई दिल्ली में डेक्कन क्रॉनिकल ‘द एशियन एज’ नाम से अखबार को प्रकाशित करता है। इसके अतिरिक्त लंदन से ऑनलाइन एडिशन संचालित करता है।
गौरतलब है कि इस साल फरवरी में डेक्कन क्रॉनिकल ने अपने बिजनेस अखबार ‘फाइनेंशियल क्रॉनिकल’ (Financial Chronicle) के पांच एडिशंस को बंद कर दिया था, जिसमें मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद शामिल थे।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स डेक्कन क्रॉनिकल