होम / प्रिंट / दैनिक भास्कर ने मुंबई में दी दस्तक, कॉन्सेप्ट के साथ मिलाया हाथ

दैनिक भास्कर ने मुंबई में दी दस्तक, कॉन्सेप्ट के साथ मिलाया हाथ

देश के अग्रणी हिंदी दैनिक अखबारों में शामिल दैनिक भास्कर समूह के स्वामित्व वाला समाचार पत्र 'दैनिक भास्कर' मुंबई में लॉन्च हो गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के अग्रणी हिंदी दैनिक अखबारों में शामिल दैनिक भास्कर समूह के स्वामित्व वाला समाचार पत्र 'दैनिक भास्कर' मुंबई में लॉन्च हो गया है।

देश की वित्तीय राजधानी शहर में एक समाचार पत्र को लॉन्च करना आसान काम नहीं है और पीआर डिलीवरी के दृष्टिकोण से दोगुना जटिल कार्य है। लिहाजा गहन खोज के बाद, भास्कर समूह ने टीम कॉन्सेप्ट को अपने पार्टनर के रूप में चुना, ताकि ब्रैंड को मैनेज करने में मदद मिल सके। 

कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन को उपभोक्ताओं के स्पेक्ट्रम की पूरी समझ है और साथ ही सब्जेक्ट कैटेगरीज का गहरा ज्ञान है, जो इसके पीआर समाधानों को कुछ इस तरह से प्रभावित करता है, जो दैनिक भास्कर की वर्तमान जरूरतों से मेल खाता है। 

कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशंस के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक सुचांती ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'दैनिक भास्कर ग्रुप और कॉन्सेप्ट ग्रुप के बीच लंबे समय से जुड़ाव है। भारत के प्रमुख ब्रैंड्स में से एक यानी दैनिक भास्कर जैसा ब्रैंड्स का भरोसा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम वास्तव में बहुत खुश हैं कि उन्होंने हमें इस तरह के प्रतिष्ठित लॉन्च के साथ साझेदारी करने के लिए चुना है। हम ब्रैंड के लिए लक्षित और प्रभावी समाधान तैयार करने के लिए तत्पर हैं।' 

भास्कर प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाश अग्रवाल ने कहा, 'हम देशभर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और नंबर-1 समाचार पत्र की अपनी वर्तमान स्थिति को मजबूत करने के सफर पर हैं। हम मजबूत पार्टनर्स की तलाश कर रहे थे, जो हमें मुंबई में हमारे ब्रैंड को लॉन्च करने में मदद कर सकें। हमने टीम कॉन्सेप्ट को व्यावहारिक और सक्रिय दोनों पाया। हमें विश्वास है कि वे हमारे इस सफर के लिए सही पार्टनर साबित होंगे।


टैग्स दैनिक भास्कर मुंबई कॉन्सेप्ट
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago