होम / प्रिंट / ‘दैनिक भास्कर’ समूह में हरीश कुमार का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘दैनिक भास्कर’ समूह में हरीश कुमार का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
हरीश कुमार ने इस बारे में अपनी एक लिंक्डइन पोस्ट में जानकारी शेयर की है। पूर्व में वह ‘अमर उजाला पब्लिकेशंस लिमिटेड’ और ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) समूह ने हरीश कुमार को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें नेशनल सेल्स हेड (रीजनल मार्केट्स) की नई जिम्मेदारी सौंपी है। हरीश कुमार ने इस बारे में अपनी एक लिंक्डइन पोस्ट में जानकारी शेयर की है।
अपनी लिंक्डइन पोस्ट में हरीश कुमार ने लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं दैनिक भास्कर समूह में नेशनल सेल्स हेड (रीजनल मार्केट्स) के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जा रहा हूं।’
बता दें कि इससे पहले हरीश कुमार दैनिक भास्कर समूह में दस साल से ज्यादा समय से ब्रांच हेड (कॉरपोरेट सेल्स एंड मार्केटिंग) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
पूर्व में हरीश कुमार तीन साल से ज्यादा समय तक ‘अमर उजाला पब्लिकेशंस लिमिटेड’ (Amar Ujala Publications Ltd) में वेस्ट हेड (मीडिया मार्केटिंग) के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वह ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (मीडिया मार्केटिंग) के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
टैग्स दैनिक भास्कर प्रमोशन नेशनल सेल्स हेड हरीश कुमार